फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Passengers furious after getting spoiled food in Tejas Express

चंदौली : तेजस एक्सप्रेस में खराब खाना मिलने पर भड़के यात्री, हंगामे के बाद पेंट्रीकार कर्मी की शिकायत

Fri, 29 Apr 2022 01:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी 
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 29 Apr 2022 01:23 AM IST
सार

आरपीएफ कमांडेंट ने समझा बुझाकर यात्रियों को किया शांत। पेंट्रीकार कर्मी के खिलाफ जीआरपी में दिल्ली में शिकायत, मुकदमा दर्ज। 

विज्ञापन
Passengers furious after getting spoiled food in Tejas Express
तेजस एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजेंद्रनगर से नई दिल्ली जा रही तेजस (पटना राजधानी) एक्सप्रेस में बुधवार की रात यात्रियों को खराब खाना परोसा गया। इसका विरोध करने पर पेंट्रीकार कर्मियों ने यात्रियों से हाथापाई की। इससे नाराज यात्रियों ने स्थानीय रेलवे स्टेशन पर हंगामा कर दिया। आरपीएफ कमांडेंट ने यात्रियों को समझा बुझाकर शांत कराया।

विज्ञापन


राजेन्द्रनगर पटना से नई दिल्ली जा रही तेजस (पटना राजधानी) एक्सप्रेस बुधवार की रात दस बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार पर पहुंची। ट्रेन के पहुंचते ही बी-9 कोच के यात्रियों ने प्लेटफार्म पर हंगामा शुरू कर दिया। बताया कि ट्रेन में यात्रियों को खराब खाना दिया गया। इसकी शिकायत करने पर पेंट्रीकार कर्मी हाथापाई पर उतर आए। 
विज्ञापन


यात्री पेंट्रीकार कर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और ट्रेन सुपरिटेंडेंट को बुलाने की मांग कर रहे थे। हंगामे की सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी भी पहुंच गई। यात्रियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। हंगामे को देखते हुए ट्रेन के सभी टीटीई और ट्रेन सुपरिटेंडेंट छिप गए। स्टेशन पर हंगामे की सूचना पर वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्र स्टेशन पर पहुंचे और यात्रियों को शांत कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन सुपरिटेंडेंट को बुलाकर शिकायत लिखने को कहा। यही नहीं पेंट्रीकार कर्मी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद यात्री शांत हुए और ट्रेन आगे रवाना हुई। यात्रियों ने नई दिल्ली पहुंच कर पेंट्रीकार कर्मी के खिलाफ जीआरपी में शिकायत की। इसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed