वाराणसी: शिवपुर स्टेशन पर यात्री ट्रेनों का होगा ठहराव, वरुणा एक्सप्रेस भी रुकेगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में कैंट और काशी स्टेशन की तरह ही शिवपुर रेलवे स्टेशन का विकास होगा और यहां गुड्स ट्रेनों के अलावा यात्री ट्रेनों का ठहराव भी होगा। मंगलवार की सुबह कैंट रेलवे स्टेशन पर उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गांगल के साथ राज्यमंत्री रविन्द्र जायसवाल ने चर्चा की।
उन्होंने कहा कि शिवपुर स्टेशन पर कम से कम 5 यात्री ट्रेनों का ठहराव हो, ट्रेनें रुकने लगेंगी तो स्टेशन का विकास और होगा। राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने जोर दिया कि वरुणा एक्सप्रेस ट्रेन का भी ठहराव शिवपुर स्टेशन पर किया जाए। ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को उसका लाभ मिल सके।
वहीं उन्होंने कहा कि वरुणा एक्सप्रेस में पहले स्लीपर बर्थ हुआ करता था, जिस पर यात्री सोकर लखनऊ पहुंचता था, अब वह बर्थ नहीं है। फिर से कोच में यह बर्थ लगाया जाए। बता दें कि कोविड के चलते यह ट्रेन अभी बन्द चल रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा क्षेत्र के स्टेशनों पर किसी भी तरह की खामी न रहे। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिले। महाप्रबंधक आशुतोष गांगल ने बताया कि कैंट और काशी स्टेशन पर विकास कार्यों को जल्द ही पूरा कराया जाएगा। उम्मीद है कि नए साल में छावनी की तरफ कैंट स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार के विस्तार का कार्य शुरू हो जाए।
इस संबंध में भूमि को लेकर रक्षा मंत्रालय से सार्थक वार्ता चल रही है। कैंट रेलवे स्टेशन पर जीएम ने यूनियन नेताओं की अन्य समस्याओं को भी सुना और निस्तारण पर जोर दिया। इसके पूर्व स्टेशन परिसर का जीएम ने निरीक्षण भी किया। इस दौरान लखनऊ डीआरएम संजय त्रिपाठी, एडीआरएम रवि प्रकाश चतुर्वेदी, सीनियर डीसीएम जगतोष शुक्ला, स्टेशन निदेशक आनंद मोहन आदि मौजूद रहे।