{"_id":"5a2aa2c64f1c1b8b688b7577","slug":"passenger-train-engine-derailed-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पटरी से उतरा तमसा पैसेंजर का इंजन, आजमगढ़ से वाराणसी जाने से पहले हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटरी से उतरा तमसा पैसेंजर का इंजन, आजमगढ़ से वाराणसी जाने से पहले हुआ हादसा
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 08 Dec 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
पटरी से उतरा इंजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेनों के पटरी से उतरने का सिलसिला रुक नहीं रहा है। अब उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में तमसा पैसेंजर का इंजन पटरी से उतर गया। आजमगढ़ से चलकर वाराणसी को जाने वाली तमसा पैसेंजर का इंजन शुक्रवार की सुबह वाशिंग पिट से स्टेशन पर लाते समय पटरी से उतर गया।
इंजन पटरी से उतरने की सूचना से विभाग में हड़कंप मच गया। हालांकि कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ था। आनन-फानन में मऊ और वाराणसी से विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मऊ से एआरटी को लाकर ट्रेन को दोबारा पटरी पर लाया।
इसके बाद लगभग नौ बजे ट्रेन को वाराणसी के लिए रवाना किया गया। आजमगढ़ से होकर वाराणसी जाने वाली 55135 तमसा पैसेंजर ट्रेन को शुक्रवार की सुबह लगभग 4.55 बजे वाशिंग पिट से रेलवे स्टेशन पर लाया जा रहा था।
विज्ञापन
ट्रेन को पांच बजे आजमगढ़ स्टेशन से वाराणसी के लिए निकलना था। ट्रेन वाशिंग यार्ड से निकलकर संटिंग करते हुए प्लेटफार्म नंबर एक पर आ रही थी। इसी समय लाइन नंबर तीन के पहले वाशिंग लाइन तीन के पहले वाशिंग लाइन पर उसका इंजन पटरी से उतर गया।

जांच शुरू
घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी और कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
जैसे ही रेलवे के उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना मिली, मऊ से दुर्घटना सहायता ट्रेन को आजमगढ़ रवाना किया गया, जो सुबह सात बजे स्टेशन पर पहुंची। उसके द्वारा ट्रेन को 7.20 बजे ट्रेन के इंजन को पटरी पर लाने की कार्रवाई शुरू हुई, जो लगभग साढ़े आठ बजे पूरी हुई।
घटनास्थल पर मऊ और वाराणसी के अधिकारियों ने ट्रेन के इंजन के पटरी से उतरने की जांच की शुरू की। ट्रेन में यात्री नहीं थे और ट्रेन के इंजन का चक्का ही नीचे उतरा था। इससे कोई बड़ी घटना नहीं हुई।
मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी के सदस्य सुरेश शर्मा ने कहा कि उक्त स्थान और उसके आसपास तीन बार ट्रेन का इंजन पटरी से उतर चुका है। लेकिन इसके बाद भी रेलवे प्रशासन द्वारा इसे गंभीरता से नहीं लिया गया।
आजमगढ़ रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक बाबू राम ने कहा कि ट्रेन को पटरी पर लाने के बाद सुबह लगभग नौ बजे वाराणसी के लिए रवाना कर दिया। जांच कर इसकी रिपोर्ट तैयार कर वाराणसी भेजी जा चुकी है। किसकी गलती से ऐसा हुआ है, यह बताना मुश्किल हैं।