फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pariksha Pe Charcha 2023 Children of varanasi kv bhu will question PM Modi

Pariksha Pe Charcha: पीएम मोदी से सवाल करेंगे बनारस के बच्चे, कार्यक्रम में शामिल होंगे KV BHU के छात्र

Sat, 14 Jan 2023 11:22 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 14 Jan 2023 11:22 PM IST
सार

केंद्रीय विद्यालय बीएचयू के छात्रों ने परीक्षा पर चर्चा का संदेश देता एक छाता बनाया है। वहीं, काशी तमिल संगमम का भी चित्र बनाया गया है। 

विज्ञापन
Pariksha Pe Charcha 2023 Children of varanasi kv bhu will question PM Modi
अस्सी घाट पर पेंटिंग के साथ केवी बीएचयू की छात्राएं - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जनवरी को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में चर्चा करेंगे। इसमें देश भर के शिक्षण संस्थानों से चयनित छात्र शामिल होंगे। वहीं, शनिवार को केंद्रीय विद्यालय बीएचयू के छात्रों ने परीक्षा पर चर्चा का संदेश देता एक छाता बनाया है। वहीं, काशी तमिल संगमम का भी चित्र बनाया गया है। 

विज्ञापन


कला शिक्षक कौशलेश कुमार ने बताया कि चित्र बनाने वालों में खुशी यादव, जागृति गुप्ता, जोया राजर्षि, कुमारी ट्विंकल, वंशिका पांडे, श्रेया पांडे, प्रज्ञा परमिता, कुशाग्ररी सिंह, अनुज कुमार, अलीशा आर्यन, अंकिता गौतम और स्नेहा शामिल हैं। खुशी और कौशलेश कुमार केंद्रीय विद्यालय संगठन, वाराणसी संभाग की तरफ से 27 जनवरी को तालकटोरा स्टेडियम नई दिल्ली में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


केंद्रीय विद्यालय बीएचयू के प्राचार्य डॉ. दिवाकर सिंह, उप प्राचार्य विनीता सिंह ने सभी छात्रों को बधाई दी। बताया कि परीक्षा पर चर्चा के तहत देश में 500 नोडल सेंटर बनाया गया है। इसमें केंद्रीय विद्यालय बीएचयू भी शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed