वाराणसी में धांधली: रोडवेज बसों में चल रहा पार्सल बुकिंग का खेल, निगम को लगा रहे बट्टा
वाराणसी कैंट रोडवेज की बस के माध्यम से एक शहर से दूसरे शहर तक ले जाए जाने वाले पार्सल में परिचालकों की ओर से धांधली का खेल चल रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी कैंट रोडवेज की बस के माध्यम से एक शहर से दूसरे शहर तक ले जाए जाने वाले पार्सल में परिचालकों की ओर से धांधली का खेल चल रहा है। रोडवेज बसों में परिचालकों और कुलियों की मिलीभगत से निगम को घाटा लग रहा है।
निगम की बस द्वारा कोई व्यापारी बिना बुक कराए माल भेजता है तो इसके लिए वह उस बस के परिचालक या ड्राइवर को सुविधा शुल्क देता है। बस के गंतव्य पर पहुंचने पर अगर लेने वाला व्यक्ति बस के आने के समय पर रोडवेज नहीं पहुंचता तो वह पार्सल कुली के माध्यम से कैंट डिपो से कुछ दूरी पर स्थित एक गोदाम तक पहुंच जाता है। व्यापारी जब उक्त पार्सल लेने कार्यालय आता है तो उसे लेने के लिए कुली को अलग से राशि दी जाती है। इस पूरे खेल में रोडवेज को प्रति माह लाखों का चपत लग रही है।
बुकिंग का यह है नियम
निगम की बसों में पार्सल बुकिंग कराने वाले मालिक को भी पार्सल के साथ यात्रा करने नियम है। साथ ही मालिक के टिकट के साथ पार्सल का टिकट भी काटा जाता है। लेकिन परिचालक की मनमानी से बिना मालिक ही माल को बुक कर दिया जाता है।
रोजाना लाखों का घाटा
लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर से आने वाली बसों में रोजाना पार्सल लाए जाते हैं। अगर इन बसों में आने-जाने वाले पार्सल का टिकट काटा जाए तो रोडवेज को प्रत्येक माह लाखों का आय होगी। वर्तमान में रोडवेज में कुल आठ से दस कुली पंजीकृत हैं।
भोर में होता है खेल
लखनऊ, कानपुर के रास्ते आने वाली बसें कैंट डिपो के पीछे बनी पानी की टंकी के पास भोर में सुबह आकर खड़ी हो जाती हैं। इसके बाद सभी यात्री को उतारा जाता है। कुली का एक कर्मचारी ट्रॉली लेकर खड़ा रहता है। बस में रखा सारा पार्सल ट्रॉली पर लादकर कुली अपने गोदाम पर ले आता है। पार्सल का मालिक कुली के पास आकर सुविधा शुल्क देकर अपना माल ले जाते हैं।
जांच कराकर जल्द ही होगी कार्रवाई
वाराणसी परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक केके तिवारी ने कहा कि ऐसा मामला हाल में ही संज्ञान में आया है। जो बसों से पार्सल का हेरफेर कर रहे हैं। उनके खिलाफ जांच कराकर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।