फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Para Pythian Games will be held in Kashi for first time

Sports: पहली बार काशी में होंगे पैरा पाइथियन गेम्स, जुटेंगे 93 देशों के खिलाड़ी; जानें- कब होंगी प्रतियोगिताएं

Fri, 07 Mar 2025 12:04 PM IST
प्रगति चंद नीलांबुज तिवारी, संवाद न्यूज एजेंसी, वाराणसी।
नीलांबुज तिवारी, संवाद न्यूज एजेंसी, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 07 Mar 2025 12:04 PM IST
सार

Para Pythian Games In Varanasi: वाराणसी में पहली बार पैरा पाइथियन खेल खेले जाएंगे। एक से तीन दिसंबर तक शहर के चार प्रमुख स्टेडियम में प्रतियोगिताएं होंगी। 

विज्ञापन
Para Pythian Games will be held in Kashi for first time
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पैरा पाइथियन खेल पहली बार वाराणसी में खेले जाएंगे। एक से तीन दिसंबर 2025 तक प्रस्तावित इस प्रतियोगिता में 93 देशों के खिलाड़ी खेलेंगे। यह प्रतियोगिता चार प्रमुख स्टेडियम और सात स्कूलों के खेल मैदानों पर होगी। यह जानकारी आयोजन से संबंधित दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्य सलाहकार बोर्ड के सदस्य डॉ. उत्तम ओझा ने दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आयोजन से संबंधित तैयारियां शुरू हो गई हैं। खेल मैदानों की सूची तैयार कर आयोजन समिति को भेजी जा चुकी है। जानकारी जिला प्रशासन को भी दे दी गई है। इस प्रतियोगिता में 93 देशों के महिला-पुरुष खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। 
विज्ञापन


इस खेल की शुरुआत प्राचीन ग्रीस में ओलंपिक खेलों के साथ हुई थी, जहां कला, संस्कृति और पारंपरिक खेलों को इसमें शामिल किया गया था। 2023 में ग्रीस में पहले पैरा पाइथियन खेलों में 22 देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Para Pythian Games will be held in Kashi for first time
उत्तम ओझा - फोटो : अमर उजाला

इस बार 93 देशों के खिलाड़ी इसमें हिस्सा लेने आएंगे। यह खेल उत्सव दिव्यांग खिलाड़ियों और कलाकारों को ऐतिहासिक मंच प्रदान करेगा।इस आयोजन को इंटरनेशनल डेल्फिक काउंसिल (रूस) और इक्यूमेनिकल डेल्फिक यूनियन (ग्रीस) का समर्थन मिला है। 

आयोजन समिति में पैरा गेम्स पाइथियन काउंसिल ऑफ इंडिया के महासचिव महेंद्र सिंह और दिव्यांग सशक्तीकरण विभाग के राज्य सलाहकार बोर्ड में सदस्य डॉ. संजय चौरसिया शामिल हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed