फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Panic due to fire in Varanasi district hospital panic among patients

Varanasi News: जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में लगी आग, मची अफरातफरी; प्लेटलेट्स बैग और रिकॉर्ड जले

Fri, 07 Jun 2024 02:47 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 07 Jun 2024 02:47 PM IST
सार

अगलगी की घटना के बाद अस्पताल के ब्लड बैंक में पास अफरातफरी मच गई। अधिकारी और कर्मचारी भी मौके पर जुट गए। सूचना के कुछ ही देर बाद दमकल दस्ता मौके पर पहुंच गया। बचाव कार्य के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

विज्ञापन
Panic due to fire in Varanasi district hospital panic among patients
आग लगने के बाद अस्पताल से बाहर निकलते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के स्टोर कक्ष में शुक्रवार की दोपहर में  आग लग गई है। इस कारण यहां रखे कागजातों के साथ ही प प्लेटलेट के रखने के लिए प्लास्टिक के बैग और कुछ जरूरी कागजात भी जल गए हैं। आग की वजह शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

विज्ञापन


विज्ञापन


आग इतनी भयावह थी कि ब्लड बैंक के पास गलियारे में धुआं, धुआं हो गया है। जिस समय आग लगी उस समय वहां कुछ मरीज भी ब्लड निकलवाने के लिए बैठे थे। अगलगी की घटना के बाद अस्पताल के मरीजों को दूसरे वॉर्ड में शिफ्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अस्पताल में आग से बचाव के जिस तरह के इंतजाम होने चाहिए वह भी नाकाफी दिखे। आसपास लगे इक्का-दुक्का अग्निशमन यंत्र से के सहारे किसी तरह कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया। कर्मचारियों ने फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। दमकल की एक गाड़ी पहुंच गई है। अभी आग पूरी तरह नहीं बुझी है। हालांकि, इस घटना में कितना नुकसान हुआ है अभी अधिकारी भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed