फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pandit Dhirendra Krishna Shastri of Bageshwar Dham Statement on Tirupati Prasadam Laddu controversy

UP: पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने तिरुपति प्रकरण को बताया देश का सबसे बड़ा दुर्भाग्य, संतों से की ये खास अपील

Fri, 27 Sep 2024 05:46 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 27 Sep 2024 05:46 PM IST
सार

Dhirendra Shastri In Varanasi: वाराणसी भ्रमण के दौरान बाबा बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने तिरुपति प्रकरण को लेकर कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है। 

विज्ञापन
Pandit Dhirendra Krishna Shastri of Bageshwar Dham Statement on Tirupati Prasadam Laddu controversy
बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने वाराणसी में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हम भगवान विश्वनाथ का दर्शन करने आए थे। रात में हमने माता कुष्मांडा और मणिकर्णिका घाट का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि हमारे दादा गुरुश्री ने यहीं पर देह त्याग किया था। इस दौरान उन्होंने तिरुपति प्रकरण को देश का सबसे बड़ा दुर्भाग्य बताया। 

विज्ञापन




तिरुपति में मिलावटी लड्डू के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि यह देश का सबसे बड़ा दुर्भाग्य है। मठों और मंदिरों में जितने भी आचार्य हैं उनको अगर अपने मंदिरों के प्रसाद की शुद्धता का ध्यान रखना है तो हर मंदिर में एक अपनी गौशाला होनी चाहिए। हम भारत के हिंदुओं को जगाने के लिए गांव-गांव जाकर पिछड़े से पिछड़े लोगों को गले लगाएंगे। इस दौरान उन्होंने स्कूली बच्चों से भी की मुलाकात की। 
विज्ञापन




धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि यहां बाबा विश्वनाथ का भव्य दरबार है। यहां बस एक ही कमी है। काशी विश्वनाथ परिक्षेत्र में बिकने वाले मांस मदिरा की दुकानों को पूर्ण रूप से बंद कर दिया जाए तो काशी का क्या कहना... बम-बम बोल रहा है काशी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed