फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   pandit birju maharaj will perform in kathak dance ceremony at varanasi

अस्सी घाट पर कथक नृत्य महोत्सव कल से, आएंगे पं. बिरजू महाराज

Wed, 11 Oct 2017 01:32 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 11 Oct 2017 01:32 PM IST
विज्ञापन
pandit birju maharaj will perform in kathak dance ceremony at varanasi
birju maharaj - फोटो : twitter
वाराणसी के अस्सी घाट पर गुरुवार से होने वाले दो दिवसीय कथक नृत्य महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसमें पांच मशहूर नृत्यांगनाओं, दो नर्तकों समेत 23 कलाकार हिस्सा लेंगे। कथक गुरु पद्मविभूषण पं. बिरजू महाराज महोत्सव में बैठकी भाव में नृत्य प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन


यह आयोजन नटराज संगीत एकेडमी की ओर से किया जाएगा। मंगलवार को एकेडमी में नवोदित नृत्यांगनाओं ने रिहर्सल किया।  कथक नृत्य महोत्सव की शुरुआत 12 अक्तूबर की शाम 6:30 बजे होगी। पहली प्रस्तुति नटराज संगीत एकेडमी की छात्राओं की होगी।
विज्ञापन


एकेडमी की छात्राओं ने मंगलवार को रिहर्सल शुरू कर दिया। आमद, उठान, परन, तोड़ी, टुकड़े, रेला, चक्करदार के अलावा छोटी-छोटी तिहाइयों का अभ्यास एकेडमी का निदेशिका संगीता सिन्हा ने कराया। महोत्सव में मुंबई की नृत्यांगना पूजा पंत भी प्रस्तुति देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तबले परह विवेक मिश्र, सितार पर ध्रुवनाथ मिश्र और गायन पर पुष्कराज भागवत संगत करेंगे। मुंबई के ही केका सिन्हा एवं ग्रुप के साथ सोमांगका भट्टाचार्या और श्वता पडवाल का नृत्य होगा। इनके साथ तबले पर पं. कालीनाथ मिश्र, पखावज पर सत्यप्रकाश मिश्र, गायन पर वैभव मांडकर संगत करेंगे।

13 अक्तूबर को उर्वशी के कथक नृत्य और उत्कर्ष के गिटार की जुगलबंदी से होगी। तबले पर विवेक मिश्रा, सिंथेसाइजर पर दिव्यांश हर्षित साथ देंगे। नृत्य निर्देशन संगीता सिन्हा का होगा।


इनके बाद मुंबई की जोनाकी राघवन और दिल्ली की नृत्यांगना शाश्वती सेन अपनी नृत्य प्रस्तुति देंगी। अंत में पं. बिरजू महाराज बैठकी भाव में कथक नृत्य से महोत्सव को यादगार बनाएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed