{"_id":"5755dd834f1c1b761f9c59f7","slug":"pandeypur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोदौलिया से पांडेयपुर तक असर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोदौलिया से पांडेयपुर तक असर
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 07 Jun 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
मैदागिन में होटल ढहाने की कार्रवाई पर खुशी जाहिर करते स्थानीय लोग और दूकानदार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैदागिन और आसपास के इलाके में चलाए गए अतिक्रमण अभियान का असर शहर के अन्य इलाकों में भी देखने को मिला। डीएम के सख्त तेवर को देखते हुए पांडेयपुर, गोदौलिया, लक्सा आदि इलाकों में सड़कों पर दूकान लगाने वाले दूकानदार खुद-ब-खुद अपनी हद में आ गए।
उन्होंने सड़क और पटरी पर फैला अपना सामान दूकान के अंदर समेट लिया। ठेला और खोमचा वाले भी नहीं दिखाई दिए। लक्सा से गोदौलिया मार्ग पर मंगलवार को अतिक्रमण अभियान चलाया जाना है। हालांकि लंका और नई सड़क क्षेत्र में पर रोज की तरह पटरियों पर दूकानें लगी रहीं। ठेला-खोमचा वाले कब्जा जमाए रहे।
डीएम विजय किरण आनंद के निर्देश पर नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस ने सोमवार को सिगरा, मैदागिन और आसपास के इलाके में व्यापक अभियान चलाया। इसमें दर्जनों अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए। इस कार्रवाई का असर शहर में अन्य हिस्से में भी दिखा। पांडेयपुर चौराहा और पांडेयपुर-आजमगढ़ मार्ग पर जबरदस्त अतिक्रमण रहता हैं।
विज्ञापन
दूकानदार अपनी दूकान के बाहर सड़क पर सामान रखकर बेचते हैं। पटरी और फेरी वाले भी सड़कों पर जमे रहते हैं लेकिन यहां सोमवार का माहौल कुछ अलग दिखा। चौराहा काफी हद तक खुला-खुला रहा। आजमगढ़ मार्ग पर लालपुर तक दूकानदारों ने पटरियों पर फैलाए अपने सामान समेट लिए थे। यही हाल लक्सा ओर गोदौलिया चौराहे के आसपास भी दिखा।
यहां भी रोज की अपेक्षा रास्ता खुला-खुला रहा। सड़क पर अस्थाई दूकान लगाने वाले नहीं दिखाई दिए। गिरजाघर चौराहे से गोदौलिया चौराहे तक आवागमन काफी सुगम रहा। हालांकि नई सड़क पर रोज की तरह ही सड़कों के किनारे दूकानें लगी हुई थीं। ठेले वालों ने आधी सड़क पर कब्जा किया हुआ था। वहीं लंका चौराहे से लेकर सुंदरपुर मार्ग पर भी आधी सड़क अतिक्रमण से घिरी दिखी।