फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Panch Deepotsav begins Know the timing of Diwali worship Narak Chaturdashi and Choti Diwali will be celebrate

पंच दीपोत्सव का हुआ श्रीगणेश: जानिए दीपावली पूजन का मुहूर्त, आज मनाई जाएगी नरक चतुर्दशी और छोटी दिवाली

Sun, 23 Oct 2022 09:21 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 23 Oct 2022 09:21 AM IST
सार

शनिवार को धन त्रयोदशी तिथि में घर-घर दीप जलाए गए। अकाल मृत्यु से छुटकारा पाने के लिए यम के निमित्त दीप दान किया गया। इसके साथ ही भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा हुई। 23 अक्तूबर को शाम तक धनत्रयोदशी का मुहूर्त होने के कारण रविवार को भी धनतेरस मनाया जाएगा। 

विज्ञापन
Panch Deepotsav begins Know the timing of Diwali worship Narak Chaturdashi and Choti Diwali will be celebrate
छोटी और बड़ी दिवाली की सही तिथि - फोटो : amar ujala

विस्तार

श्री समृद्धि की देवी लक्ष्मी और प्रथमेश गणेश के पूजन के साथ ही घरों में धनतेरस के दीप जल उठे। प्रदोष काल में श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर पंच दीपोत्सव का श्रीगणेश किया। इसके साथ ही पांच दिनों में नौ त्योहारों की शृंखला आरंभ हो गई। घर की देहरी के साथ ही मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने दीप जलाए  

विज्ञापन

शनिवार को धन त्रयोदशी तिथि में घर-घर दीप जलाए गए। अकाल मृत्यु से छुटकारा पाने के लिए यम के निमित्त दीप दान किया गया। इसके साथ ही भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा हुई। 23 अक्तूबर को शाम तक धनत्रयोदशी का मुहूर्त होने के कारण रविवार को भी धनतेरस मनाया जाएगा। 
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य विमल जैन ने बताया कि नरक चतुर्दशी 23 अक्तूबर को मनाई जाएगी। चंद्रोदय व्यापिनी चतुर्दशी में नरक चतुर्दशी मनाने का विधान है।

Panch Deepotsav begins Know the timing of Diwali worship Narak Chaturdashi and Choti Diwali will be celebrate
दिवाली पर इन घरों में होता है माता लक्ष्मी का वास - फोटो : amar ujala

नरक चतुर्दशी 23 अक्तूबर की शाम को 6.04 बजे से आरंभ होगी और 24 अक्तूबर की शाम को 5.28 बजे तक रहेगी। अत: नरक चतुर्दशी और छोटी दीपावली 23 अक्तूबर को मनाई जाएगी। रविवार को हस्त नक्षत्र, ऐंद्र व वैधृति योग रहेगा। इस दौरान मास शिवरात्रि भी मिल रही है। कार्तिक कृष्णपक्ष की चतुर्दशी तिथि को सायंकाल मेष लग्न में श्री हनुमान जी का जन्म माना जाता है। मेष लग्न शाम को 4.58 बजे से शाम 6.36 बजे तक है। 
दीपावली पूजन का मुहूर्त 
दीपावली का पर्व 24 अक्तूबर को मनाया जाएगा। पूजन के लिए प्रदोषकाल, स्थिरलग्न एवं निशीथ काल लाभकारी होता है। कार्तिक कृष्णपक्ष की अमावस्या 24 अक्तूबर की शाम 5:28 से 25 अक्तूबर की शाम 4:19 बजे तक रहेगी। चित्रा नक्षत्र 24 अक्तूबर को दिन में 2:42 बजे से 25 अक्तूबर को दिन में 2:17 बजे तक रहेगा। सिंह लग्न 24 अक्तूबर को अर्द्धरात्रि 1:04 बजे से 3:18 बजे तक रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed