फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Paint will be made from cow dung: After Madhya Pradesh Maharashtra and Rajasthan now preparing for training in Banaras

गाय के गोबर से बनेगा पेंट: मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान के बाद अब बनारस में प्रशिक्षण की तैयारी, किसानों की बढ़ेगी आमदनी

Sun, 30 Jan 2022 04:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 30 Jan 2022 04:11 PM IST
विज्ञापन
Paint will be made from cow dung: After Madhya Pradesh Maharashtra and Rajasthan now preparing for training in Banaras
गाय के गोबर से बनेगा पेंट। - फोटो : Pixabay

महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और राजस्थान के बाद अब बनारस में भी गाय के गोबर से आर्गेनिक वैदिक पेंट बनाने की तैयारी है। खादी ग्रामोद्योग आयोग की ओर से सेवापुरी स्थित गांधी आश्रम में इसके लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए जयपुर से प्रशिक्षकों को बुलाया जाएगा। इससे किसान छोटी इकाई लगाकर गाय के गोबर से जैविक पेंट तैयार कर सकेंगे। यह पेंट सेहत के साथ घर की दीवारों के लिए फायदेमंद होगी।

विज्ञापन


आयोग के निदेशक डीएस भाटी के मुताबिक गाय के गोबर से आर्गेनिक वैदिक पेंट बनाने की तकनीक का प्रस्ताव आयोग के अध्यक्ष विनय कुमार सक्सेना ने जयपुर के कुमार अप्पा राष्ट्रीय हाथ कागज संस्थान को भेजा था। इसके आधार पर संस्थान के वैज्ञानिकों ने पेंट तैयार करने सफलता पाई। भारतीय मानक ब्यूरो से मान्यता के अलावा देश के कई प्रयोगशाला में जांच के बाद इसे तीन राज्यों में लांच किया गया है। 
विज्ञापन

ऑर्गेनिक पेंट के फायदे
गाय के गोबर से तैयार पेंट के आठ फायदे हैं। ये पेंट पर्यावरण के अनुकूल, एंटी वैक्टीरियल, एंटी फंगल, सामान्य पेंट के मुकाबले सस्ता और गंधरहित रहेगा। दीवारों की पोताई से कमरे में गर्मी के मौसम में ठंड और ठंड के मौसम में गर्मी का एहसास होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे बनाया जाएगा पेंट
गाय के गोबर को बारीक कर उसमें 40 प्रतिशत तक तरल निकाला जाता है। इसके बाद इसमें टाइटेनियमडाई आक्साइड, कैल्शियम कार्बोनेट, थिकनर सहित कई तरल और प्रकृतिक रंग मिलाकर पेंट तैयार किया जाता है।

इन्हें होगा फायदा
आर्गेनिक वैदिक पेंट के उत्पादन से जिले की 113 गोशालाओं के साथ पांच लाख से अधिक गोवंश पालकों को फायदा मिलेगा। एक किलो गोबर से पांच रुपये कमाई की जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed