{"_id":"5a50cf7f4f1c1b5f078b4e2f","slug":"pagla-baba-gave-curse-to-lalu-yadav","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर के पगला बाबा ने लालू यादव को दिया था श्राप, तुझे घमंड है तू मिट्टी में मिल जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर के पगला बाबा ने लालू यादव को दिया था श्राप, तुझे घमंड है तू मिट्टी में मिल जाएगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 07 Jan 2018 02:18 PM IST
विज्ञापन
pagala baba
- फोटो : अमर उजाला
बिहार के बहुचर्चचित चारा घोटाला मामले में रांची की विशेष सीबीआई अदालत ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को साढ़े तीन साल की सजा सुनाई है। जब बात लालू प्रसाद यादव की हो तो उनके गुरू पगला बाबा उर्फ विभूति नारायण को कैसे भूल सकते हैं। एक बार बाबा ने लालू को श्राप दिया था। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
lalu yadav pagala baba
- फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर जिले के अघोरी तांत्रिक पगला बाबा के आश्रम पर लालू यादव का आना जाना लगा रहता था। पगला बाबा अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनका अप्रेल 2017 में निधन हो गया। अपने अटपटे स्वभाव के लिए मशहूर पगला बाबा लालू यादव समेत कई हाई प्रोफाइल लोगों के गुरु थे। लालू यादव ने पगला बाबा से ऐसे कई मौके आए जब पगला बाबा ने अनुष्ठान किया। जिसका फायदा लालू और उनके परिवार को मिला।
pagala baba
- फोटो : अमर उजाला
एक बार चुनाव में जीत के लिए लालू यादव ने बाबा का आशीर्वाद लिया। बाबा ने लालू यादव से कहा कि जीतने के बाद आश्रम में आकर साधना करना। लालू यादव चुनाव जीतने के बाद आश्रम नहीं पहुंचे। जब लालू यादव चारा घोटाले में बढ़ती मुसीबतों के निराकरण के लिए बाबा के पास पहुंचे तो बाबा ने लालू यादव को श्राप दिया, 'लालू तुझे घमंड है कि तू बहुत बड़ा पुरोधा है। तू मिट्टी में मिल जाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
pagala baba
- फोटो : pagala baba
लालू ने कहा था कि बाबाजी ने बचपन में मेरे जीवन की रक्षा तब की थी जब परिजनों और डॉक्टरों ने उम्मीद छोड़ दी थी। पूजा के दौरान ही लालू ने फोन से अपनी पत्नी राबड़ी देवी से बाबा की बात करा कर आशीर्वाद भी दिलवाया था।
विज्ञापन
pagala baba
- फोटो : अमर उजाला
पगला बाबा के बारे में कहा जाता था कि वह किसी की नहीं सुनते थे। भक्तों के दुःख गाली देकर और उनको डंडे से पीटकर भगाते थे। पर उनका डंडा खाने के लिए लोग लालायित रहते थे। कई घंटे इंतजार करने के बाद लोग उनसे मिल पाते थे।