फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   padam shri baba balbir singh sinchebal talk about ganga in bhu

हाई टेक्नोलॉजी से नहीं जन सहयोग से अविरल होगी गंगाः पद्मश्री सींचेवाल

Wed, 08 Feb 2017 10:00 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 08 Feb 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन
padam shri baba balbir singh sinchebal talk about ganga in bhu
बीएचयू में आयोजित गंगा चौपाल में बोले पद्मश्री बाबा बलबीर सिंह सींचेवाल - फोटो : अमर उजाला
कालीबेन नदी को फिर से जीवन देने वाले पद्मश्री बाबा बलबीर सिंह सींचेवाल ने गंगा के निर्मलीकरण में अपना पूरा सहयोग देने का वादा किया है।
विज्ञापन

बुधवार को वो काशी में थे। महामना मालवीय गंगा, नदी विकास एवं जल संसाधन शोध केंद्र बीएचयू की ओर से संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में आयोजित गंगा चौपाल में उन्होंने कहा कि गंगा का निर्मलीकरण कठिन नहीं और किसी हाई टेक्नोलॉजी की भी जरूरत नहीं। सिर्फ जनसहयोग जरूरी है। महज री-साइकल और री-यूज की तकनीक अपनाकर न सिर्फ गंगा को अविरल बनाया जा सकता है बल्कि खेती किसानी को भी प्रोत्साहित किया जा सकता है।
कहीं सड़क वाले बाबा तो कहीं वेलफेयर बाबा, कहीं नदी वाले बाबा तो कहीं इको बाबा के नाम से ख्यात बलबीर सिंह सींचेवाल ने कहा कि गंगा निर्मलीकरण के लिए आप आगे आएं। हम हर कदम आपके साथ हैं।
विज्ञापन

कहा कि केंद्र सरकार के बीस हजार करोड़ का ‘नमामि गंगे’ प्रोजेक्ट चल रहा है।
जाहिर है पैसों की कमी नहीं, समस्या हमारे आपके साथ है। सरकार के भरोसे बैठने के बजाए गंगा संरक्षण के लिए एकजुट कदम बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि  गंगा में जाने वाले सीवेज और कल-कारखानों के दूषित जल का शोधन कर उसे किसानों को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हर गांव में सींचेवाल मॉडल को लागू कराना ही उनकी कोशिश है।
अब तक डेढ़ सौ गांवों में उन्होंने इस मॉडल को लागू किया गया है।
पर्यावरण चुनावी मुद्दा बने, यह जरूरी है। जनता को पर्यावरण और नदियों के संरक्षण के मुद्दे पर भी बात करनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed