{"_id":"657ebcfb0fbd989344068936","slug":"pac-jawan-vashi-ullah-khan-died-during-posted-on-vip-duty-in-varanasi-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: वीआईपी ड्यूटी में लगे पीएसी के जवान की मौत, पेट में दर्द होने पर अस्पताल में कराया गया था भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: वीआईपी ड्यूटी में लगे पीएसी के जवान की मौत, पेट में दर्द होने पर अस्पताल में कराया गया था भर्ती
Sun, 17 Dec 2023 02:50 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 17 Dec 2023 02:50 PM IST
सार
वाराणसी जिले में वीआईपी ड्यूटी में तैनात वशी उल्ला खान की अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जवान की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन को लेकर वीआईपी ड्यूटी में लगे पीएसी के एक जवान की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक जवान मूल रूप से ग्राम गोडसरा पोस्ट भदौरा थाना गहमर जमानिया गाजीपुर के रहने वाले थे। घटना की जानकारी घरवालों को दे दी गई है।
विज्ञापन
ये है मामला
जानकारी अनुसार पीएम के सुरक्षा के लिए वाराणसी जिले को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। वहीं सारनाथ स्थित महाबोधि इंटर कॉलेज में 39 वीं वाहिनी पीएसी मिर्जापुर की तीन प्लाटुन जवान कैंप कर वीआईपी ड्यूटी दे रहे हैं। इनमें वशी उल्ला खान उम्र लगभग 57 वर्ष हेड कांस्टेबल की पद पर तैनात थे, जिनकी ड्यूटी चौकाघाट लकड़ी मंडी तिराहे पर बीते शनिवार को लगी थी।
विज्ञापन
पेट में दर्द होने पर अस्पताल में कराया था भर्ती
वशी उल्ला खान ड्यूटी पॉइंट्स लगभग 6:00 बजे शाम को ड्यूटी समाप्त कर साथी जवानों के साथ महाबोधि इंटर कॉलेज स्थित कैंप में आए। वह 7:00 बजे खाना खाने के बाद दवा खाकर सो गए। देर रात उनके पेट में असहनीय दर्द होने लगा। इस दौरान साथी जवानों ने तबीयत बिगड़ता देख उन्हें पंडित दीनदयाल अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक जवान मूल रूप से ग्राम गोडसरा पोस्ट भदौरा थाना गहमर जमानिया गाजीपुर के रहने वाले थे। उनकी पत्नी शाहिना खातून हैं। वशी उल्ला खान सिविल सर्विस में 1985 में भर्ती हुए थे।
विज्ञापन