फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PAC constable recruitment Falsification: Administrative officer Health arrested

पीएसी सिपाही भर्ती फर्जीवाड़ाः अपर निदेशक स्वास्थ्य के कार्यालय का प्रशासनिक अधिकारी गिरफ्तार

Tue, 17 Dec 2019 09:01 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 17 Dec 2019 09:01 PM IST
विज्ञापन
PAC constable recruitment Falsification: Administrative officer Health arrested
Arrest - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

पीएसी सिपाही भर्ती परीक्षा के रि-मेडिकल टेस्ट में हुए फर्जीवाड़े में मंगलवार को अपर निदेशक स्वास्थ्य के कार्यालय में तैनात प्रशासनिक अधिकारी अजय कुमार पांडेय को पुलिस ने एयरफोर्स चौराहा से गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, अजय भर्ती परीक्षाओं के जिला स्तरीय मेडिकल टेस्ट के लिए डॉक्टरों के पैनल का गठन करता था। साथ ही प्रकरण में जेल भेजे गए डॉ. शिवेश जायसवाल और डॉ. एसके पांडेय से मिलीभगत कर उसने अभ्यर्थियों को रि-मेडिकल टेस्ट उत्तीर्ण कराने का ठेका लिया था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, डॉ. शिवेश के मोबाइल की कॉल रिकार्डिंग और गिरफ्तार अन्य तीन आरोपियों से पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर अजय के खिलाफ कार्रवाई की गई है। अजय को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएसी सिपाही भर्ती परीक्षा के मेडिकल में असफल अभ्यर्थियों का रि-मेडिकल टेस्ट बीते 28 से 30 अक्तूबर को पुलिस लाइन परिसर में होना था। इसी बीच पुलिस को पता लगा कि मेडिकल बोर्ड के पैनल में शामिल डॉक्टरों ने कुछ अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण कराने का ढाई से तीन लाख रुपये में ठेका लिया है।
 

PAC constable recruitment Falsification: Administrative officer Health arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सीओ कैंट मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि डॉ. शिवेश के मोबाइल की मदद से प्रकरण के मास्टर माइंड अजय को चिह्नित करने में मदद मिली। मंगलवार को अजय एयरफोर्स चौराहा पर मौजूद था, यह सूचना दरोगा अजय पाल को मिली तो उन्होंने सिपाही विपिन गुप्ता और बनवीर के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को रामनगर पीएसी के सिपाही रमेश सिंह और गाजीपुर पुलिस लाइन के सिपाही राजेश कुमार सिंह सहित तीन नामजद आरोपियों की तलाश है।

31 दिसंबर को अजय को होना था रिटायर

अपर निदेशक स्वास्थ्य कार्यालय का प्रशासनिक अधिकारी जदीद बाजार वरुणा पुल निवासी अजय के करीबी संबंध ऊंची पहुंच वाले लोगों से थे। इस वजह से कार्यालय में ऐसा दिखावा करता था जैसे वह खुद ही अपर निदेशक स्वास्थ्य हो।

सहकर्मियों ने बताया कि अजय आगामी 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने वाला था। उधर, कैंट पुलिस के अनुसार अभी प्रकरण की विवेचना जारी है। पुलिस की कार्रवाई की जद में स्वास्थ्य विभाग के कुछ अन्य कर्मचारी और पैरामेडिकल स्टाफ भी आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed