फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   oxygen plant of 20 thousand liters capacity set up in bhu varanasi

तीसरी लहर से लड़ने की तैयारी: बीएचयू में 20 हजार लीटर क्षमता का लगेगा ऑक्सीजन प्लांट

Fri, 28 May 2021 03:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 28 May 2021 03:49 PM IST
सार

बीएचयू अस्पताल में फिलहाल 30 हजार लीटर की क्षमता वाला ऑक्सीजन प्लांट लगा हुआ है। कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए बाल रोग विभाग में बच्चों के लिए पीआईसीयू और एनआईसीयू तैयार हो गया है।

विज्ञापन
oxygen plant of 20 thousand liters capacity set up in bhu varanasi
काशी हिंदू विश्वविद्यालय। - फोटो : file

विस्तार

कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए बीएचयू अस्पताल में तैयारियां तेज हो गई हैं। यहां बाल रोग विभाग में बच्चों के लिए पीआईसीयू और एनआईसीयू तैयार हो गया है। सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में भी 100 बेड का नया पीआईसीयू बनाया जा रहा है। अब यहां ऑक्सीजन की क्षमता भी बढ़ाई जा रही है। इसके लिए 20000 लीटर की क्षमता वाला नया ऑक्सीजन प्लांट लगाने का निर्णय लिया गया है। नया प्लांट लगने के बाद बीएचयू में ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता 50000 लीटर हो जाएगी।

विज्ञापन


बीएचयू अस्पताल में पूर्वांचल ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों और बिहार-झारखंड तक के मरीज इलाज के लिए आते हैं। जिस तरह से तीसरी लहर में बच्चों के चपेट में आने की आशंका जताई जा रही है, उसको देखते हुए जिला प्रशासन बीएचयू को नोडल यूनिट मानकर तैयारी कर रहा है। इधर, बीएचयू अस्पताल प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। फिलहाल इस समय 20 हजार लीटर का एक, 10 हजार लीटर का एक ऑक्सीजन प्लांट है। 20000 लीटर का प्लांट और  लगाया जाएगा। इसके बाद  क्षमता 50,000 हो जाएगी। 
विज्ञापन


नहीं होगी ऑक्सीजन की कमी
बीएचयू अस्पताल में 20,000 लीटर ऑक्सीजन का प्लांट लगाने के बाद 100 बेड वाले एमसीएच विंग के साथ ही अन्य वार्डों में भी ऑक्सीजन सप्लाई दी जाएगी। इससे आने वाले दिनों में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं रहेगी। इसी प्लांट से क्षेत्रीय नेत्र संस्थान को भी आक्सीजन आपूर्ति की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जगह का चयन और कागजी कार्यवाही शुरू
बीएचयू अस्पताल में 20000 लीटर के नये आक्सीजन प्लांट के लिए अस्पताल प्रशासन ने जगह का चयन शुरू कर दिया है। कागजी कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है। अस्पताल के एमएस प्रो.केके गुप्ता ने  बताया कि औपचारिकता शुरू हो गई है। इसके जल्दी पूरी होने और नया प्लांट लगने की प्रक्रिया अगले महीने से शुरू हो सकती है।

बीएचयू अस्पताल के एमएस प्रो. केके गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के फैसले के बाद इस दिशा में काम शुरू हो गया है। इसके लिए लाइसेंस लेने सहित अन्य कार्रवाई भी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed