फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   oxigen plant in chc ballia

सीएचसी अगउर में लगेगा आक्सीजन प्लांट, धनराशि जारी

Mon, 21 Jun 2021 09:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 09:33 PM IST
विज्ञापन
oxigen plant in chc ballia
बलिया। कोरोना महामारी की तीसरी लहर को देखते हुए बांसडीह विधानसभा के जितौरा के अगउर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आक्सीजन प्लांट लगेगा। इसके लिए शासन ने कार्यदायी संस्था को 51.68 लाख की धनराशि 17 जून को भेज दी है। यह जानकारी नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने पत्रकारवार्ता में दी।
विज्ञापन

नगर के पानी टंकी स्थित अपने आवास पर सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में चौधरी ने कहा कि अगउर स्थिति सीएचसी परिसर में आक्सीजन प्लांट लगाने के लिए मैँ मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। कहा कि बलिया जनपद और विशेषकर बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में कोरोना मरीजों की मौत आक्सीजन के अभाव में हो रही थी। मैंने तीन जून 2021 को मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर आक्सीजन प्लांट के लिए आग्रह किया था। 17 जून को शासन द्वारा 51,68,400 रुपये स्वीकृत कर कार्यदायी संस्था को अविलंब निर्माण करने का निर्देश दिया गया। यह आक्सीजन प्लांट पूरे जनपद के लिए संजीवनी साबित होगी। कहा कि मैं कोरोना से स्वयं पीड़ित रहा हूं और मैंने इस महामारी के दौरान लोगों के बीच जाकर भी उनकी बेबसी और पीड़ा को महसूस किया है। मैंने अपने विधायक निधि से भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर में दो, बेरुआरबारी में दो, रेवती में चार, बांसडीह में तीन तथा सदर अस्पताल में पांच आक्सीजन कंसट्रेटर उपलब्ध कराए हैं। दु:ख इस बात का है कि अधिकारियों के शिथिल कार्यशैली के कारण वह पत्र एवं विधायक निधि का पैसा भी फाइलों में धूल फांक रहा है। कोरोना के दौरान सरकार के द्वारा जैसी जनता की मदद मिलनी चाहिये वैसी नहीं मिल पा रही है। मैंने विधानसभा में भी प्रत्येक मृत कोरोना मरीजों के परिवारों को 50-50 लाख रुपये सरकार द्वारा आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की आवाज उठाई है।
विज्ञापन

कोरोना से मरने वालों के आंकड़े छिपा रही सरकार
बलिया। नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि उप्र में करोड़ों लोगों की मौत कोरोना महामारी के चलते हो चुकी है, लेकिन सरकार और अधिकारी इस आंकड़े को छिपाने में जुटी है। प्रदेश में सरकार द्वारा अस्पतालों में बेड, दवाओं और जांच जैसी व्यवस्था उपलब्ध कराने में यह सरकार पूरी तरह विफल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएचसी बांसडीह को लिया गोद
बलिया। नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने घोषणा की कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र के बांसडीह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को गोद लेते हैं और इस अस्पताल में जनसेवा की सभी आधुनिक उपकरणों और व्यवस्था को बेहतर बनाने का वह हर संभव प्रयास करेंगे।
---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed