{"_id":"7fe86d58602673dc6816d1b3ef875728","slug":"over-the-demand-of-the-villagers-compensation-demonstration-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, लगाया जाम
वाराण्ासी, ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2015 02:18 AM IST
विज्ञापन
सेवापुरी। आपदा राहत का चेक बांटने में भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रधान संघ के जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने वाराणसी-भदोही मार्ग स्थित सिरिहरा तिराहे पर ज़ाम लगा दिया। इस दौरान किसानों ने सरकार बिरोधी नारे भी लगाए। इसके चलते लगभग दो घंटे आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन
इससे पूर्व आयोजित सभा में ग्रामीणों ने कहा कि सत्ता के इशारे पर आपदा राहत कोष के चेक बितरण में भेदभाव बरता जा रहा है। आपदा के लिए उन्हीं गांवों का चयन किया गया है जहां सत्ता के नुमाइंदे हैं।
विज्ञापन
वहीं किसानों का कहना था कि पूरे ब्लाक के बीस फीसदी गांवों को इस आपदा के लिए चयनित किया गया है जबकि अस्सी फीसदी लोग इससे बिरत है। लोगों ने कहा कि पूरा ब्लाक ही आपदाग्रस्त है।
विज्ञापन
लोगों ने कहा कि भीषमपुर, दिलावलपुर, हरिभानपुर, चकलोला, खरगूपुर, बसवरिया, गोराई, सारंगपुर समेत दर्जनों गांवों का चयन हुआ ही नहीं तो हमें चेक कहा से मिलेगा। आरोप लगाया कि किसान भूखमरी के कगार पर हैं जबकि प्रशासन उनकी सुधि तक नहीं ले रहा है। इसे किसी कीमत पर बर्दास्त नही किया जाएगा।
इससे बाद किसान जुलूस को लेकर बावली, गजेपुर, घोषिला होते हुए ब्लाक मुख्यालय पर पहुंचे। जहां लोगों ने डीएम के नाम संबोधित बीडीओ गजेंद्र कुमार त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में संजय दुबे, सुरेंद्र कुमार सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, रविंद्र पटेल, राजेंद्र सिंह, रामगोपाल चौरसिया, विपिन कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।