फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   over speed truck hit former mlc wife in ghazipur

गाजीपुरः पुलिस की वसूली से बचने के लिए भगाया ट्रक, पूर्व एमएलसी की पत्नी को कुचला

Mon, 22 Jan 2018 07:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Mon, 22 Jan 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
over speed truck hit former mlc wife in ghazipur
पूर्व एमएलसी बच्चा यादव से बातचीत करते सीओ - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर में सोमवार को सपा के पूर्व एमएलसी की पत्नी सड़क हादसे का शिकार हो गईं। बेटी के साथ फल लेने के लिए मार्केट निकली पूर्व एमएलसी की पत्नी को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि पुत्री को हल्की चोटें आईं। ट्रक ड्राइवर यातायात पुलिस की वसूली से बचने के लिए ट्रक भगा रहा था। मौके से चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। इससे गुस्साए लोगों ने वाराणसी-गाजीपुर एवं भुतहियाटांड-बुजुर्गा मार्ग को जाम कर दिया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीएम और सीओ सिटी मौके पर पहुंच गए। दोनों अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर आंधे घंटे बाद जाम समाप्त कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा के पूर्व एमएलसी बच्चा यादव की पत्नी पार्वती देवी (68) बड़ीबाग चुंगी स्थित अपने आवास से पुत्री रीना यादव (30) के साथ स्कूटी पर बैठकर सोहिलापुर स्थित निजी विद्यालय में आयोजित सरस्वती पूजनोत्सव में शामिल होने जा रही थी।

वह जैसे ही भुतहियाटांड चौहारे से बुजुर्गा मार्ग के लिए मुड़ी। उनकी नजर सड़क के किनारे स्थित फल की दुकान पर पड़ी। विद्यालय में हो रहे सरस्वती पूजनोत्सव के लिए सड़क के किनारे स्कूटी पर ही बैठकर फल खरीदने लगीं।

टक्कर लगते ही पत्नी दूर जा गिरी

over speed truck hit former mlc wife in ghazipur
पूर्व एमएलसी की पत्नी की मौत के बाद लगी लोंगो की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
इसी बीच वाराणसी की ओर से आ रहे एक ट्रक ने यातायात पुलिस की वसूली से बचने के लिए अचानक रफ्तार तेज कर दिया। सड़क के किनारे खड़ी स्कूटी में जोरदार धक्का मारते हुए भागने लगा।

स्कूटी में टक्कर लगते ही एमएलसी की बेटी रीना यादव कुछ दूरी पर जा गिरी। जबकि पत्नी पार्वती को ट्रक कुचलते हुए निकल गया। घटना में पार्वती देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्री को चोटें आई।

घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने करीब 11 बजे गाजीपुर-वाराणसी और भुतहियाटांड-बुजुर्गा मार्ग जाम कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीएम विनय गुप्ता और सीओ सिटी हृदयानंद सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।

अधिकारियों ने समझा-बुझाकर आधे घंटे में किसी तरह जाम समाप्त कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सीओ सिटी हृदयानंद सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed