{"_id":"63bbe68b29aa71304019e188","slug":"over-speed-scorpio-entered-in-shop-at-lanka-sankat-mochan-marg-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: लंका-संकट मोचन मार्ग पर अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो दुकान में घुसी, बड़ा हादसा बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: लंका-संकट मोचन मार्ग पर अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो दुकान में घुसी, बड़ा हादसा बचा
Mon, 09 Jan 2023 03:34 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 09 Jan 2023 03:34 PM IST
सार
वाराणसी के लंका-संकट मोचन मार्ग पर सोमवार तड़के तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गई। घटना में दुकान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं रविंद्रपुरी से संकट मोचन मार्ग को जोड़ने वाला रास्ता भी बंद हो गया।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त वाहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के लंका-संकट मोचन मार्ग पर सोमवार तड़के तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गई। घटना में दुकान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं रविंद्रपुरी से संकट मोचन मार्ग को जोड़ने वाला रास्ता भी बंद हो गया। स्कॉर्पियो में सवार दो लोगों को मामूली चोटें आई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त दुकान बंद थी और आसापास कोई नहीं था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
हादसे के बाद दोपहर 12 बजे तक दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो घटना स्थल पर खड़ी रही। जिसके कारण जाम की स्थिति बन गई। वहीं स्थानीय निवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दुकान के मालिक शंकर मौर्या और गाड़ी मालिक के बीच सुलह हो गई।
विज्ञापन