फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   over speed pickup hit bike in varansi two killed

बनारस में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पहलवान की मौत, दो घायल

Sun, 11 Nov 2018 11:14 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 11 Nov 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
over speed pickup hit bike in varansi two killed
वाराणसी के चुमकुनी गांव के समीप चौबेपुर-मुनारी मार्ग पर रविवार को तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार क्षेत्र के जानेमाने पहलवान बद्री यादव (60) की मौत हो गई। हादसे में बद्री की नातिन नीतू (20) और उसका बेटा अनिरुद्ध (2) घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस ने बद्री का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और घायल मां-बेटे का उपचार वाराणसी स्थित एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।
विज्ञापन


चौबेपुर थाना अंतर्गत खुटहना गांव निवासी बद्री पहलवानी के लिए क्षेत्र में पहचान रखने के साथ ही बसपा के सक्रिय कार्यकर्ता थे। दोपहर के समय बाइक से अपनी नातिन नीतू और उसके बेटे को लेकर दवा लेने बाजार जा रहे थे। चुमकुनी के समीप पहुंचते ही चौबेपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक पर जोरदार टक्कर मारी।
विज्ञापन


हादसे में घायल बद्री और नीतू व उसके बेटे को वाराणसी स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान शाम के समय बद्री की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि बद्री के दो बेटों में से एक की मौत कुछ वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में हो गई थी। उधर, हादसे के बाद पिकअप लेकर चालक भाग निकला। थानाध्यक्ष चौबेपुर ने बताया कि पिकअप चालक की तस्दीक कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

कार की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल

मिर्जामुराद क्षेत्र के लालपुर चट्टी में नेशनल हाईवे दो पर रविवार की शाम वाराणसी की ओर से आ रही कार की टक्कर से बाइक सवार मिर्जापुर के जमुआ बाजार निवासी रविशंकर जायसवाल (42) और उनकी पत्नी अन्नू (36) घायल हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल दंपति को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, हादसे के बाद कार लेकर चालक इलाहाबाद की ओर तेजी से भाग निकला।

 

ट्रैक्टर ने कार को मारी टक्कर, पांच घायल

चौबेपुर क्षेत्र के जाल्हूपुर पुलिस चौकी के समीप रविवार को बालू लदे बिना नंबर के ट्रैक्टर की कार की टक्कर से नैनो कार सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों की शिनाख्त प्रहलाद घाट निवासी कमलेश साहनी (37), उसकी पत्नी अर्चना (32), बेटा सुंदरम (4), बेटी नंदनी (2) और चाचा छेदी (55) के तौर पर हुई है। पांचों को नजदीक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दंपति की हालत गंभीर बताई गई है। वहीं, हादसे के बाद ट्रैक्टर को छोड़कर चालक भाग निकला। सूचना पाकर पहुंची चौबेपुर पुलिस ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक की खोजबीन में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed