{"_id":"69ae7a869b968e8a9d0019fb","slug":"over-5-000-women-screened-for-breast-cancer-in-varanasi-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: 5000 से ज्यादा महिलाओं की ब्रेस्ट कैंसर की हुई जांच, नई तकनीक की मदद से की गई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: 5000 से ज्यादा महिलाओं की ब्रेस्ट कैंसर की हुई जांच, नई तकनीक की मदद से की गई जांच
Mon, 09 Mar 2026 01:15 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:15 PM IST
सार
कैंसर के जांच अभियान की सबसे बड़ी विशेषता अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग रहा। ‘नो-सी, नो-टच’ तकनीक की मदद से बिना किसी शारीरिक स्पर्श के मशीनों द्वारा सटीक जांच की गई।
विज्ञापन
कैंसर स्क्रीनिंग शिविर में मौजूद महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एक दिवसीय स्तन कैंसर स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। इस महा-अभियान के तहत एक ही दिन में 5000 से अधिक महिलाओं की स्क्रीनिंग की गई। स्टेडियम में सुबह से शाम तक महिलाओं और युवतियों की भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन
सीडीओ प्रखर कुमार सिंह ने बताया कि इस अभियान की सबसे बड़ी विशेषता अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग रहा। आईटीवी फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस कैंप में 100 स्क्रीनिंग काउंटर और 30 रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाए गए थे। थर्मल कैमरों और ‘थर्मलिटिक्स’ सॉफ्टवेयर के माध्यम से महिलाओं की जांच की गई।
विज्ञापन
इस ‘नो-सी, नो-टच’ तकनीक की मदद से बिना किसी शारीरिक स्पर्श के मशीनों द्वारा सटीक जांच की गई, जिससे महिलाओं की निजता और गरिमा पूरी तरह सुरक्षित रही।
जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, पुलिस और स्मार्ट सिटी की टीमों ने मिलकर काम किया। सीडीओ ने बताया कि जिले के सभी आठ ब्लॉकों से महिलाओं को स्टेडियम तक लाने के लिए 200 विशेष वाहनों का प्रबंध किया गया था।
विज्ञापन