{"_id":"5af17a3b4f1c1b9d098b8cbc","slug":"outrage-in-boyfriend-home-after-he-refuse-for-marriage-from-girlfriend","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी से इंकार करने पर प्रेमी के घर में घुसकर प्रेमिका के घर वालों ने की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी से इंकार करने पर प्रेमी के घर में घुसकर प्रेमिका के घर वालों ने की मारपीट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 08 May 2018 03:51 PM IST
विज्ञापन
यूपी100
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के रेलवे कॉलोनी में रहने वाले एक युवक के एक युवती अपने परिजनों के साथ अचानक पहुंच गई। युवती ने कहा कि वो और युवक एक-दूसरे से प्यार करते हैं और शादी करने की बात तय हुई थी। मगर, युवक अब शादी से इंकार कर रहा है।
मामले को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई। मामले को लेकर युवती और उसके परिजन सिगरा थाने पहुंचे और युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग किए। इस संबंध में सिगरा इंस्पेक्टर ने बताया कि मारपीट की तहरीर दोनों पक्ष से मिली है।
मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।घटना सोमवार की है। ड़ौली क्षेत्र की कंचन विहार कालोनी निवासी अभिषेक सिंह उर्फ पंकज और धनंजय पटेल को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष मंडुवाडीह संजय त्रिपाठी ने बताया कि दोनों के खिलाफ रविवार को मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि दोनों पीडि़ता के घर घुसे और छेड़खानी किए। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

ट्रक चालकों को पेड़ से बांध कर पिटाई का पुलिस पर आरोप
यूपी पुलिस
वाराणसी के जंसा थाना अंतर्गत रामेश्वर-पंचक्रोशी मार्ग पर रविवार की रात अवैध वसूली के दौरान पुलिस पर आरोप है कि ट्रक चालकों को पेड़ से बांध कर पिटाई की गई। विरोध करने पर दो ट्रक चालकों का शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया गया।
सोमवार को जमानत के दौरान ट्रक चालकों ने राजातालाब एसडीएम से शिकायत करते हुए बताया कि पिटाई में एक चालक का हाथ टूट गया। इसके साथ ही मामले की शिकायत एसएसपी से करते हुए न्याय की गुहार लगाई गई है।
जंसा थाना अंतर्गत पेडुका गांव निवासी अरुण यादव और गद्दोपुर गांव निवासी वीरेंद्र यादव ने बताया कि रविवार की रात जंसा चौराहा पर मौजूद सिपाही रुपये लेकर मालवाहकों को प्रतिबंधित रामेश्वर-पंचक्रोशी मार्ग पर जाने दे रहे थे। दोनों चालक ट्रक लेकर रामेश्वर स्थित बैंक के पास पहुंचे।
इस दौरान वहां मौजूद रामेश्वर पुलिस चौकी प्रभारी श्याम बिहारी राम और दो सिपाही भी ट्रक चालकों से रुपये ले रहे थे। अरुण और वीरेंद्र ने बताया कि उन्होंने कहा कि एक ही थाना क्षेत्र में दो जगह रुपये नहीं देंगे तो इसी बात पुलिसकर्मी आगबबूला हो गए और दोनों को पेड़ से बांध कर पीटा गया।
अरुण ने बताया कि पिटाई में उसका दायां हाथ टूट गया है। दोनों चालकों के क्षेत्रीय होने के कारण सोमवार को जानकारी मिलने पर ग्रामीण काफी संख्या में जंसा पुलिस चौकी पर एकत्र हुए और घटना को लेकर विरोध जताए। इस संबंध में सीओ सदर अंकिता सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।