फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   outrage after molestation with dalit minor girl at chandauli

यूपीः दलित बस्ती की किशोरी से छेड़खानी के बाद जमकर हुआ उपद्रव, दो वाहन फूंके

Fri, 14 Sep 2018 10:26 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली Updated Fri, 14 Sep 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
outrage after molestation with dalit minor girl at chandauli
बीडीसी ने दलित बस्ती के 52 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई - फोटो : amar ujala
यूपी के चंदौली जिले के कम्हरिया गांव की दलित बस्ती की किशोरी से छेड़खानी के विरोध में बुधवार रात बस्ती के लोगों ने क्षेत्र पंचायत सदस्य महेंद्र यादव के घर के घर में आग लगा दी। दो चार पहिया वाहन वाहन फूंक दिए। पुलिस पर पथराव किया।
विज्ञापन


एडिशनल एसपी देवेंद्रनाथ और सीओ सकलडीहा त्रिपुरारी पांडेय ने मामले को संभाला। किशोरी की तहरीर पर तीन अज्ञात और क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित कुल चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। गुरुवार को आरोपी क्षेत्र पंचायत सदस्य के बड़े भाई सुरेन्द्र यादव ने दलित बस्ती के 22 नामजद और 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


कम्हरिया गांव निवासी किशोरी रात आठ बजे सहेली के साथ शौच के लिए गई थी। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही क्षेत्र पंचायत सदस्य महेंद्र यादव ने अपने तीन साथियों के साथ उससे छेड़खानी की। किशोरी ने घर जा कर परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद बस्ती के सैकड़ों लोग लामबंद होकर कंदवा थाने पहुंचे व गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य महेंद्र यादव और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सूचना पर थाने के एसआई अवधेश सिंह हमराहियों संग मौके पर पहुंचे तो भीड़ ने अचानक पुलिस पर ही ईंट पत्थर और लाठी डंडों से हमला कर दिया। इससे पुलिस को वहां से भागना पड़ा।


इसके बाद बस्तीवाले आरोपी के गैरेज व आवास का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और अंदर खड़े दो चार पहिया वाहन, डीजल इंजन, टीवी, कूलर , पंखा और बिस्तर सहित अन्य सामानों में आग लगा दी। आग इतनी विकराल थी कि घर की दीवारें व बीम तक चटक गए। संयोग अच्छा था कि गैरेज में रखा गैस सिलेंडर नहीं फटा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed