फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Outcry from power cuts

पूर्वांचल में बिजली के लिए हाहाकार

Wed, 28 Sep 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 28 Sep 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
Outcry from power cuts
पॉवर कट - फोटो : अमर उजाला
झांसी के पारीछा, बारा, इलाहाबाद और ललितपुर स्थित बिजली घरों में करीब एक हजार मेगावाट की तीन इकाइयाें के ठप होने से मंगलवार को पूर्वांचल में बिजली का संकट गहरा गया। लखनऊ कंट्रोल से दो चरणों में आपात कटौती की गई। कटौती मुक्त बनारस में जहां छह घंटे बिजली गुल रही, वहीं पूर्वांचल के अन्य जिलों में 10 से 12 घंटे तक उपभोक्ता बिजली के लिए तरस गए। कटौती की मार उद्योगों पर भी पड़ी। कल-कारखानों में कामकाज प्रभावित होने के साथ ही शहरी क्षेत्रों में लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बारा और ललितपुर की बिजली उत्पादन इकाइयों के ठप होने की वजह बारिश के चलते कोयला भीग जाना बताया गया। दोनों इकाइयों के ठप होने के बाद सुबह छह बजे से लखनऊ कंट्रोल के निर्देश पर आपात कटौती शुरू हो गई। पारेषण के अधिकारियों के मुताबिक पहले दूसरे जिलों की आपूर्ति बंद करके स्थिति संभालने का प्रयास किया गया लेकिन उत्पादन की तुलना में मांग काफी अधिक होने से अंतिम में बनारस, आजमगढ़, इलाहाबाद, गोरखपुर, लखनऊ में दो चरणों में कटौती करनी पड़ी। वाराणसी के लेढूपुर, कैंट और भिखारीपुर उपकेंद्र के अनुसार सुबह छह से 6:50 तक बिजली कटी। फिर दोपहर 1:25  से शाम 4:40 बजे तक कटौती की गई।
विज्ञापन


इसके बाद जब आपूर्ति बहाल हुई तो फीडरों पर लोड बढ़ने से लोकल फाल्ट का सिलसिला शुरू हो गया। इसके चलते लंका, भेलूपुर, करौंदी, डाफी, भिखारीपुर, भेलूपुर, अस्सी, गोदौलिया, बेनियाबाग, मैदागिन, वरुणा पार, पांडेयपुर, कचहरी सहित शहर के अन्य हिस्सों में सुबह से रात तक कई चरणों में बिजली कटी। जलकल के सचिव आरएस सक्सेना ने बताया कि बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद जलापूर्ति शुरू कर दी गई थी। कुछ क्षेत्रों में बिजली की आवाजाही लगे रहने से जलापूर्ति में व्यवधान आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed