फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Outbreaks of diarrhea, 15 patients in hospital

डायरिया का प्रकोप, 15 और मरीज अस्पताल में

Thu, 28 Jul 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 28 Jul 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
तापमान के उतार-चढ़ाव भरे मौसम में शहर आैर ग्रामीण क्षेत्रों में डायरिया का प्रकोप तेज हो गया है। मंडलीय अस्पतालों में सरकारी अस्पतालों में आैसतन हर दिन दस से पंद्रह नए डायरिया पीड़ित भर्ती कराए जा रहे हैं। बुधवार को शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल में डायरिया के 15 नये मरीज भर्ती किए गए। जिन मरीजों का इलाज चल रहा है, उसमें सर्वाधिक आदमपुर, जैतपुरा, चौक और कोनिया के हैं। पीड़ितों की संख्या बढ़ती देख स्‍वास्थ्य विभाग की ओर से अलग डायरिया वार्ड बनाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। शहर में जलभराव, गंदगी के बीच संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन



सरकारी अस्पतालों पर मरीजों की सुविधाओं का खयाल नहीं रखा जाता है। सबसे ज्यादा परेशानी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर होती है। मंगलवार को जनमित्र न्यास /मानवाधिकार जन निगरानी समिति की ओर से एक होटल में मातृत्व शिशु स्वास्थ्य विषयक कार्यशाला में महिलाओं ने इस तरह की कई समस्याएं उठाई।
विज्ञापन



समिति के निदेशक डॉ. लेनिन रघुवंशी और श्रुति नागवंशी के देखरेख में हुई कार्यशाला में विभिन्न ब्लॉकों से आईं महिलाओं ने जननी सुरक्षा योजना के तहत प्रसव के दौरान धन उगाही, बिना पैसा लिए सुविधाएं मुहैया न कराने, प्राइवेट अस्पतालों में भेजने का दबाव बनाने की शिकायत की। कार्यशाला में मौजूद संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ. प्रसन्न कुमार, सीएमओ डॉ. वीबी सिंह और मंडलीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरविंद सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं में लापरवाही बरतने वालों की तत्काल शिकायत करने की बात कही। साथ ही कहा कि सरकार की ओर से सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। इस दौरान सामाजिक चिंतक शाहीना रिजवी, मो. आरिफ, डॉ. प्रियंका सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed