{"_id":"587d13ba4f1c1bdc30efe1e0","slug":"outbrake-of-snow-in-himachal-will-effect-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":" हिमाचल की बर्फवारी काशी में और बढ़ाएगी गलन!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल की बर्फवारी काशी में और बढ़ाएगी गलन!
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 17 Jan 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
ठंड से बचने के लिए अलाव तापते लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल की पहाड़ियों पर भारी बर्फवारी और जम्मू से सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के चलते अगले दो दिनों में मौसम में बड़े उलटफेर का अनुमान है।
जल्द ही उत्तर-पश्चिम झोंकों के साथ बर्फीली हवाएं पूर्वांचल में प्रवेश करेंगी।
मकर संक्रांति के बाद जहां मौसम में सुधार की उम्मीद थी, वहीं अब एक बार फिर कंपकंपी छुड़ाने वाली ठंडी हवा चलने के संकेत मिले हैं।
इस दौरान बूंदाबादी भी हो सकती है।
पूर्वांचल में एक बार फिर उत्तर-पश्चिमी हवाएं कहर बरपाएंगी। जम्मू में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर दो दिन में यहां पहुंच जाएगा। इससे कड़ाके की ठंड पड़ने की उम्मीद है।
बीएचयू के मौसम विशेषज्ञ डॉ. राजीव भाटला ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी हवाएं फिर दस्तक देने वाली हैं। इस बार 30 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
बाबतपुर मौसम केंद्र के अनुसार शाम को अधिकतम तापमान जहां 22.01 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 6.06 डिग्री से बढ़कर 7.06 डिग्री पर आ गया।