फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Our daughter has not got justice yet: Padmavibhushan Pt. Channu Lal

हमारी बेटी को अब तक नहीं मिला न्याय :पद्मविभूषण पं. छन्नू लाल

Sat, 08 May 2021 07:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 08 May 2021 07:50 PM IST
सार

पद्मविभूषण पं. छन्नू लाल मिश्र ने की कमिश्नर से बातचीत
कमिश्नर ने दिया आश्वासन, की जाएगी निष्पक्ष जांच

विज्ञापन
Our daughter has not got justice yet: Padmavibhushan Pt. Channu Lal
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में पद्मविभूषण पं. छन्नूलाल मिश्र ने अपनी बेटी संगीता मिश्रा की मौत के मामले में शनिवार को मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल से बातचीत की। उन्होंने मंडलायुक्त से कहा कि जांच टीम के किसी भी सदस्य ने अभी तक हम लोगों का पक्ष जानने के लिए संपर्क नहीं किया। हमारी बेटी को न्याय नहीं मिला है।

विज्ञापन


मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने कहा कि बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण जांच में विलंब हो रहा है। आप निश्चिंत रहें, घर पर आराम करें। जैसे ही कोरोना का कहर कम होगा, जांच में तेजी आएगी। आपकी बेटी को न्याय मिलेगा। निष्पक्ष जांच के साथ ही दोषियों पर कार्रवाई भी होगी। पं. मिश्र ने बताया कि बेटी संगीता मिश्रा की  मौत के प्रकरण में जिला प्रशासन की ओर से अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जांच बैठाई गई है। बेटी का निधन हुए लगभग 10 दिन हो गया है।
विज्ञापन


करीब एक सप्ताह पूर्व  जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन किया था। लेकिन अभी तक टीम के किसी भी सदस्य ने हमारा पक्ष जानने के लिए संपर्क नहीं किया। उधर, कमिश्नर से बात होने के कुछ देर बाद सीएमओ कार्यालय से पंडित छन्नूलाल मिश्रा से फोन पर बात की गई। उनसे कहा गया कि आप अपना पक्ष लिखित रूप में और दर्ज मुकदमे की प्रतिलिपि मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा के कार्यालय में सोमवार को जमा करा दें। अब सोमवार को पंडित जी की छोटी बेटी डॉ. नम्रता मिश्रा कागजात जमा करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 29 अप्रैल की मध्य रात्रि के बाद पंडित छन्नूलाल मिश्रा की बड़ी बेटी संगीता मिश्रा का मैदागिन स्थित मेडविन अस्पताल में कोरोना से निधन हो गया था। उसके स्वजनों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया था। स्वजनों ने तीन मई को अस्पताल प्रबंधन से इलाज के दौरान का अनकट सीसीटीवी फुटेज मांगा था। अस्पताल प्रबंधन के आनाकानी करने पर पंडित जी की छोटी बेटी डॉ. नम्रता मिश्रा ने कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed