Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Organizational office-bearers from 16 districts of the Kashi region will gather in Lucknow on November 13

Varanasi News: 13 नवंबर को लखनऊ में जुटेंगे काशी क्षेत्र के 16 जिलों के संगठनात्मक पदाधिकारी

Thu, 12 Nov 2026 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Organizational office-bearers from 16 districts of the Kashi region will gather in Lucknow on November 13
भाजपा के रोहनिया कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित करते भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिय - फोटो : Archive
लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होने वाली कार्यशाला की तैयारियों को लेकर बुधवार को भाजपा काशी क्षेत्र के रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर बैठक हुई। क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने बैठक में कार्यशाला की रूपरेखा, अपेक्षित प्रतिभागियों की संख्या और उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आगामी चुनावी चुनौतियों और मतदाता सूची की शुद्धता को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक स्तर पर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। एसआईआर अभियान को केवल प्रशासनिक प्रक्रिया तक सीमित न रखते हुए पार्टी ने इसे बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठनात्मक समन्वय और जिम्मेदारी से जोड़ने की तैयारी की है। मतदाता सूची में पात्र नागरिकों के नाम शामिल कराने, सूची में दर्ज त्रुटियों को दुरुस्त कराने और अपात्र नामों को नियमानुसार हटाने के उद्देश्य से भाजपा अब अपने पदाधिकारियों और जिम्मेदार कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से प्रशिक्षित करने जा रही है। 13 नवंबर को लखनऊ में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला होगी। इसमें काशी क्षेत्र के सभी 16 जिलों के प्रमुख संगठनात्मक पदाधिकारी और मतदाता सूची से जुड़े जिम्मेदार कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का शुभारंभ 13 नवंबर को होगा, जबकि प्रतिभागियों का पंजीकरण सुबह नौ बजे से शुरू हो जाएगा। बैठक में नवरतन राठी, अमित राय, उत्तम ओझा, अनूप जायसवाल, विद्याधर तिवारी, अजीत रावत, कविता पटेल, मधुकर चित्रांश, शैलेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed