फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Orders issued deduct salaries of 14 absent employees reprimand over faulty biometric machines in ballia

UP: अनुपस्थित 14 कर्मियों का वेतन काटने के आदेश, बायोमेट्रिक मशीन खराब मिलने पर फटकार; दो दिन में मांगी सूची

Wed, 01 Jul 2026 06:26 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 01 Jul 2026 06:26 PM IST
सार

Ballia News: डीएम ने नगर पालिका का औचक निरीक्षण कर अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। अनुपस्थित मिले 14 कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए। उन्होंने दो दिन में नगर पालिका की सभी संपत्तियों की सूची उपलब्ध कराने, एक सप्ताह में बायोमेट्रिक मशीन बदलने और शहर की सफाई व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

विज्ञापन
Orders issued deduct salaries of 14 absent employees reprimand over faulty biometric machines in ballia
कर्मचारियों से बातचीत करते जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP News: बलिया के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बुधवार को नगर पालिका परिषद कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में साफ-सफाई की खराब स्थिति, फाइलों का अव्यवस्थित रखरखाव और बायोमेट्रिक मशीन खराब मिलने पर उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही 14 कर्मचारियों के अनुपस्थित मिलने पर उनका एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए।

विज्ञापन




निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी कर अनुभाग पहुंचे और नगर पालिका की संपत्तियों से संबंधित रजिस्टर को देखा। रजिस्टर जर्जर अवस्था में मिलने पर उन्होंने संबंधित बड़े लिपिक को फटकार लगाते हुए नगर पालिका की सभी संपत्तियों की अपडेट सूची दो दिनों के भीतर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कम्प्यूटर ऑपरेटर से मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया की भी जानकारी ली।
विज्ञापन


कार्यालय में बायोमेट्रिक मशीन खराब पाए जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर नई बायोमेट्रिक मशीन लगाने तथा सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए समय पर बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि कर्मचारी कार्यालय आने और जाने, दोनों समय बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

उपस्थिति पंजिका की जांच में 14 कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जिस पर जिलाधिकारी ने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए। उन्होंने कर्मचारियों को कार्यालय की साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव और समयबद्ध तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि अगली बार निरीक्षण में कार्यालय में गंदगी मिलने पर संबंधित कर्मचारियों का वेतन काटकर उसी धनराशि से सफाई कराई जाएगी। 

उन्होंने शहर में विभिन्न स्थानों पर कूड़ा जमा होने पर भी नाराजगी जताई और नगर पालिका अधिकारियों को तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि व्यवस्था में शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो शासन को रिपोर्ट भेजकर आवश्यक कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकारी कार्यों में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed