फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   order for land measurement issued six months ago revenue officials failed to show up in bhadohi

UP: साहब...छह माह पहले पैमाइश का आदेश, नहीं पहुंचे राजस्वकर्मी, शिकायत पर नाराज हुए डीएम; कर्मियों को फटकारा

Mon, 06 Jul 2026 09:12 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 06 Jul 2026 09:12 PM IST
सार

Bhadohi News: भदोही के संपूर्ण समाधान दिवस में छह माह से सात वर्ष पुरानी शिकायतों के साथ फरियादी पहुंचे। तीनों तहसीलों में 124 मामले आए, जिनमें केवल 15 का निस्तारण हो सका, जबकि 109 लंबित रह गए। राजस्व मामलों की अधिकता और धीमी प्रगति पर डीएम ने अधिकारियों व कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई।

विज्ञापन
order for land measurement issued six months ago revenue officials failed to show up in bhadohi
समाधान दिवस के बाद स्वास्थ्य टेबल पर ब्लड प्रेशर चेक कराते जिलाधिकारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP News: साहब... 31 दिसंबर 2025 को पैमाइश का आदेश हुआ। छह महीने बाद भी राजस्व कर्मी नहीं पहुंचे। छह महीने से सिर्फ चक्कर लगा रहा हूं। जंगला निवासी बद्री प्रसाद की पीड़ा सुनकर डीएम शैलेष कुमार नाराज हो गए। लापरवाही को लेकर फटकार लगाई। कई फरियादी छह माह तो कुछ सात साल से न्याय का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन


टीईटी के कारण शनिवार को होने वाला संपूर्ण समाधान दिवस सोमवार को आयोजित हुआ। औराई में हल्की बारिश के बीच डीएम शैलेष कुमार सुबह 10 बजे पहुंच गए। आला अधिकारी के पहुंचते ही फरियादी लाइन में लगकर अपनी-अपनी बात कहना शुरु किए। कुरौना निवासी सदानंद दुबे ने प्रार्थना पत्र दिया। 
विज्ञापन


कहा कि छुट्टा पशुओं से बचाने के लिए चहारदीवारी का निर्माण किया हूं। कुरौना के कुछ लोग वहीं पर कबाड़ जलाते हैं। जिससे चहारदीवारी क्षतिग्रस्त हो रही है। हीराचक डेहरिया की वृंदा सिंह और चिंतामणि सिंह ने जमीन संबंधी मामले को लेकर जिलाधिकारी से गुहार लगाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि विपक्षी मेरे हिस्से की जमीन में टीन सेट लगाकर मेरे जमीन को कब्जा किए हुए हैं। तुलापुर की कुसुम ने पट्टे की जमीन पर काबिज न होने की शिकायत की। चकौड़ा निवासी रूपा देवी, फुलदेई और संध्या तहसील पहुंचकर फरियाद लगाया कि बिंद बस्ती में आने-जाने के लिए रास्ता नहीं है, जिससे बारिश में दिक्कत होती है। 

राजस्व के अधिक मामलों को देखकर राजस्व कर्मियों को फटकार लगाई और सारे मामलों को जल्द से जल्द निस्तारित करने के लिए निर्देशित किया। डीएम ने अफसरों को निर्देश दिया कि मामलों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण करें। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

समाधान दिवस पर कुल 61 मामले आए जिसमें सात का निष्कारण किया गया। इस मौके पर एसपी अभिनव त्यागी, सीडीओ बाल गोविंद शुक्ला, सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक, एसडीएम श्याममणि त्रिपाठी, बीडीओ दिलीप कुमार, सीओ राजीव सिंह, तहसीलदार मिश्रीलाल चौहान, सीडीपीओ मंजू वर्मा आदि रहीं। 

भदोही तहसील में उप जिलाधिकारी भदोही अरुण गिरि के समक्ष 34 मामले आए, जिसमें चार निस्तारित किया गया। ज्ञानपुर में एसडीएम भान सिंह ने शिकायतें सुनी। यहां 29 मामलों में चार निस्तारित हुआ।

डीएम-एसपी ने चेक कराई बीपी, बढ़ाया उत्साह
औराई तहसील पर संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे डीएम शैलेष कुमार और एसपी अभिनव त्यागी ने दोपहर दो बजे के बाद विभिन्न स्टाॅल का अवलोकन किया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के कैंप पर पहुंचकर बीपी और सुगर की जांच कराई। वहां मौजूद कर्मचारियों का उत्साह भी बढ़ाया।

एक साल पहले जमीन की रजिस्ट्री कराई हूं। मेडबंदी होने के बाद आसपास के लोगों ने तोड़कर कब्जा कर लिया है। छह महीने से तहसील का चक्कर लगा रही हूं। - रूखसाना, ममहर

गांव के कुछ लोग बाहा को पाट लिए हैं। जिससे बारिश में जलजमाव होता है। इससे आवागमन में लोगों को परेशान होना पड़ता है। 2019 से बाहा खोलने के लिए दौड़ रहा हूं। अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। - त्रिभुवन, वासुदेवपुर

तीन साल से आने-जाने के लिए रास्ते की मांग कर रहे हैं। आज तक रास्ता नहीं मिल सका है। जनता दर्शन से लेकर संपूर्ण समाधान दिवस में कई बार प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन न्याय नहीं मिला। - बसंतलाल, बनवारीपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed