फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Opposition people making false allegations on BJP SBSP chief Omprakash Rajbhar changed tone

Varanasi: BJP पर झूठे आरोप लगा रहे विपक्ष के लोग, सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर के बदले सुर

Mon, 13 Feb 2023 07:38 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 13 Feb 2023 07:38 PM IST
सार

पूर्व कैबिनेट मंत्री व सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने सोमवार को सारनाथ में पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान वो भाजपा पर नरम जबकि विपक्ष पर हमलावर नजर आए। 

विज्ञापन
Opposition people making false allegations on BJP SBSP chief Omprakash Rajbhar changed tone
सारनाथ में सभा को संबोधित करते ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में पूर्व कैबिनेट मंत्री व सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर के सुर बदले-बदले से नजर आए। सारनाथ में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सभी सरकारों ने देश के विकास के लिए काम किया है। हर सरकार चाहती है कि बाहर से उद्योगपति आएं और यहां निवेश कर बेरोजगारों को रोजगार दें। ये विपक्ष वाले भाजपा पर झूठे आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन


तंज कसते हुए पूछा कि विपक्ष के लोगों की सरकार आएगी तो क्या ये विनाश का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में आगरा एक्सप्रेसवे बना और भाजपा ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बनाया। विपक्ष में आने वाले लोग केवल विरोध करते हैं। स्वामी प्रसाद मौर्या के बयान पर कहा कि बाबा साहब आंबेडकर ने कुरीतियां समाप्त कर संविधान में सभी धर्मों को समान अधिकार दिया है।

विज्ञापन

स्वामी प्रसाद पर साधा निशाना

बसपा सरकार में मंत्री रहे तब कुछ नहीं किया। उन्होंने भाजपा में शामिल होने के दौरान का जिक्र करते हुए तंज कसा और कहा, राम के शरण में गए तो रामचरित मानस की चौपाइयां पढ़कर अपनी बेटी को सांसद बना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौलाना मदनी के बयान पर कहा कि इस्लाम में कोई जाति नहीं है। यहां के लोग अपना धर्म परिवर्तन किए थे। इस्लाम पहले से था तो जाति कैसे बन गई। उन्होंने दोहराया कि लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं की आधी भागीदारी होनी चाहिए। देश में बेरोजगारी और महंगाई कम होनी चाहिए।   

शिक्षा, चिकित्सा और 300 यूनिट बिजली फ्री हो

सुभासपा की ओर से सोमवार को महाराजा सुहेलदेव की 1014वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। सारनाथ स्थित महाराज सुहेलदेव पार्क में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, चिकित्सा और तीन सौ यूनिट बिजली फ्री होनी चाहिए।  समाज में शांति व समानता की सबसे अधिक जरूरत है।  

उन्होंने कहा कि हमारे समाज के संगठित रहने के कारण केंद्र सरकार को महाराजा सुहेलदेव के नाम पर डाक टिकट जारी करना पड़ा और सुपरफास्ट ट्रेन चलानी पड़ी। उन्होंने कहा कि हमारी एकता बनी रहेगी तो हम सरकार भी बनाएंगे। शराब पूरे देश में प्रतिबंधित होना चाहिए और रोजगार परक शिक्षा के तहत प्राइमरी स्तर से ही 100 विषयों के साथ तकनीकी शिक्षा अनिवार्य होनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed