फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Opportunity for admission in innovative mobile app course in BHU

बीएचयू में इनोवेटिव मोबाइल एप कोर्स में दाखिले का मौका

Sun, 05 Sep 2021 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Opportunity for admission in innovative mobile app course in BHU
बीएचयू में सर्टिफिकेट कोर्स में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। ऐसे विद्यार्थी इनोवेटिव मोबाइल एप के साथ ही डिजाइन इनोवेशन में 20 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। खास बात यह है कि पूर्व में भी विश्वविद्यालय में पढ़ने वालों को भी दाखिले का मौका मिलेगा। सर्टिफिकेट कोर्स को लेकर विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। दो बैच पूरे होने के बाद विद्यार्थियों के पास तीसरे बैच में दाखिला का मौका है। डिजाइन इनोवेशन सेंटर में दो माह के इनोवेटिव मोबाइल एप और वेबसाइट बनाने के कोर्स में बीएचयू में पढ़ने वाले यूजी, पीजी, शोध, डिप्लोमा सर्टिफिकेट कोर्स के छात्रों के साथ ही पूर्व छात्र-छात्राएं भी दाखिला ले सकते हैं। डिजाइन इनोवेशन सेंटर के समन्वयक डॉ. मनीष अरोरा ने बताया कि एक वर्षीय पार्ट टाइम सर्टिफिकेट कोर्स इन एडवरटाइजिंग डिजाइन और छह माह के सर्टिफिकेट कोर्स डिजाइन इनोवेशन में भी इंटरमीडिएट पास अभ्यर्थी दाखिला ले सकते हैं। विस्तृत जानकारी बीएचयू की वेबसाइट से ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed