{"_id":"611698a78ebc3edfb473cc3a","slug":"operator-of-public-service-center-making-illegal-e-tickets-rpf-ballia-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया: अवैध ई-टिकट बनाने वाला जनसेवा केंद्र का संचालक गिरफ्तार, ऐसे करता था लाखों का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया: अवैध ई-टिकट बनाने वाला जनसेवा केंद्र का संचालक गिरफ्तार, ऐसे करता था लाखों का कारोबार
Fri, 13 Aug 2021 09:37 PM IST
हरि User
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: हरि User
Updated Fri, 13 Aug 2021 09:37 PM IST
सार
आईआरसीटीसी पर गलत नाम व पते से कुल पांच फर्जी पर्सनल आईडी बनाई थी। पूछताछ में उसने रेलवे की वेबसाइट में सेंधमारी कर लाखों रुपये के अवैध टिकट का कारोबार करना स्वीकार किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आरपीएफ बलिया ने बृहस्पतिवार शाम अवैध ई-टिकट बनाने के आरोप में खनवर मोड़ स्थित बीएलएस जनसेवा केंद्र पर छापा मारा। आरपीएफ ने जनसेवा केंद्र के संचालक को अवैध ई टिकट बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। मौके से 17 रेलवे ई-टिकट जिसकी कीमत 9092.05 रुपये है, एक लैपटाप, एक प्रिंटर, एक मोबाइल व 1870 रुपये नकद बरामद हुए।
विज्ञापन
आरोपी अमित कुमार तिवारी निवासी खनवर नवादा थाना-नगरा आईआरसीटीसी पर गलत नाम व पते से कुल पांच फर्जी पर्सनल आईडी बनाई थी। इसपर रेलवे का ई-टिकट बनाकर अवैध रूप से बेचता था। पूछताछ में उसने रेलवे की वेबसाइट में सेंधमारी कर लाखों रुपये के अवैध टिकट का कारोबार करना स्वीकार किया है। इसके बाद आरोपी का चालान किया गया।
विज्ञापन