{"_id":"66f0f90e0ed2b2c3fe081a6d","slug":"operations-derailed-due-to-rain-malda-town-reached-cantt-late-by-11-hours-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway News: बारिश से परिचालन बेपटरी, 11.30 घंटे की देरी से कैंट पहुंची मालदा टाउन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway News: बारिश से परिचालन बेपटरी, 11.30 घंटे की देरी से कैंट पहुंची मालदा टाउन
Mon, 23 Sep 2024 10:43 AM IST
प्रगति चंद
माई सिटी रिपोर्टर, वाराणसी।
माई सिटी रिपोर्टर, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 23 Sep 2024 10:43 AM IST
सार
बलूरघाट-बठिंडा फरक्का एक्सप्रेस 8 घंटे, आनंद विहार टर्मिनल-दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस 7 घंटे, दानापुर-आनंद विहार टर्मिनल जनसाधारण एक्सप्रेस 6 घंटे, नाहरलागुन-हापा फेयर स्पेशल 5 घंटे लेट हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
विभिन्न रेल खंडों में ब्लाॅक और बारिश के चलते ट्रेनों का परिचालन बेपटरी है। खासकर बिहार की ट्रेनों के परिचालन पर ज्यादा असर पड़ा है। ट्रेनों के अधिक विलंबित होने पर दूसरी तरफ की ट्रेनों को रीशेड्यूल करके चलाया जा रहा है। रविवार को आनंद विहार टर्मिनल-मालदा टाउन साप्ताहिक ट्रेन 11.30 घंटे की देरी से कैंट स्टेशन पहुंची।
वहीं, बरकाकाना-वाराणसी मेमू स्पेशल, योगनगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस, कोलकाता-अमृतसर अकाल तख्त एक्सप्रेस, बड़ोदरा-मऊ स्पेशल, एलटीटी-बलिया कामायनी एक्सप्रेस और फिरोजपुर कैंट-धनबाद गंगा सतलज एक्सप्रेस भी 2 घंटे से ज्यादा की देरी से स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
इन ट्रेनों के यात्रियों से स्टेशन पर काफी भीड़ रही। अधिकतर यात्रियों को वेटिंग हॉल नहीं मिल सका। वह प्लेटफाॅर्मों और एफओबी पर ट्रेनों का इंतजार करते हुए दिखे।
विज्ञापन
कैंट स्टेशन स्थित पूछताछ केंद्र के कर्मियों ने बताया कि बलूरघाट-बठिंडा फरक्का एक्सप्रेस 8 घंटे, आनंद विहार टर्मिनल-दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस 7 घंटे, दानापुर-आनंद विहार टर्मिनल जनसाधारण एक्सप्रेस 6 घंटे, नाहरलागुन-हापा फेयर स्पेशल 5 घंटे, लखनऊ-वाराणसी स्पेशल 3.40 घंटे, बलिया-दादर सेंट्रल स्पेशल 3 घंटे, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल 2.45 घंटे की देरी से पहुंची।