फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Operation of black fungus patient in BHU

बीएचयू में ब्लैक फंगस के मरीज का ऑपरेशन

Thu, 20 May 2021 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Operation of black fungus patient in BHU
वाराणसी। बीएचयू के ईएनटी डिपार्टमेंट में बुधवार को डॉक्टरों ने ब्लैक फंगस के 50 वर्षीय एक मरीज का ऑपरेशन किया। करीब दो घंटे तक चले ऑपरेशन में पुरुष मरीज के नाक और मुंह से फंगस निकाला गया। फिलहाल मरीज वार्ड में भर्ती हैं। अब एंटी फंगल दवा देकर उसे ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन

बीएचयू समेत निजी अस्पतालों को मिलाकर ब्लैक फंगस के 30 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। 15 मरीजों ने तो ऑनलाइन परामर्श लिया। तीन निजी अस्पताल में भर्ती हैं। बीएचयू में 12 में से तीन का ऑपरेशन पहले हो चुका है। वहीं, एक महिला की मौत भी हो चुकी है। ईएनटी डिपार्टमेंट के एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर सुशील कुमार अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को 3 मरीज का ऑपरेशन होना था। एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसे कोविड आईसीयू में शिफ्ट करा दिया गया। दूसरे का ऑपरेशन हुआ जबकि तीसरे का ऑपरेशन जल्द होगा। पहले से जिन लोगों का ऑपरेशन हुआ है, अब उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि डॉक्टरों की टीम निगरानी कर रही है। बुधवार को कोई नया मरीज नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed