फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Open market after two days, buyers gathered

दो दिन बाद खुले बाजार, उमड़े खरीदार

Tue, 20 Apr 2021 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Open market after two days, buyers gathered
वाराणसी। दो दिन की बंदी के बाद तीसरे दिन सोमवार सुबह बाजार खुलते ही लोग खरीदारी के लिए निकल पड़े। किराना, दूध, सब्जी और अन्य जरूरत के सामानों की खरीदारी की गई। मांगलिक कार्यक्रमों और राम नवमी की सबसे ज्यादा खरीदारी हुई। कुछ क्षेत्रों में बाजार बंद भी मिले। शाम सात बजे चेतगंज से गोदौलिया तक लॉकडाउन की आशंका से लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सामान खरीदने की होड़ में दुकानों पर सामाजिक दूरी तार-तार हुई तो कई लोग बिना मास्क भी दिखे। अष्टमी और नवमी की खरीदारी तथा हवन पूजन की सामग्री खरीदने वालों की भीड़ दुकानों पर शाम से उमड़नी शुरू हो गई थी। हालत यह हो गई कि चेतगंज चौराहे से आर्य महिला डिग्री कॉलेज तक एक लेन पूरी तरह जाम हो गई। सब्जी और किराना की दुकानों पर सबसे अधिक भीड़ नजर आई।
विज्ञापन

चौक में अधिकतर दुकानें रहीं बंद
चौक क्षेत्र के सुड़िया में सराफा बाजार एक दिन के लिए खुला जरूर, लेकिन कारोबारी अपने कार्यों को निपटाने में व्यस्त रहे। मंगलवार से 26 अप्रैल तक चौक सहित अन्य क्षेत्रों में सराफा बाजार बंद रहेगा। इसलिए भी कोई खरीदार नहीं पहुंचा था। भीड़ इसलिए भी नहीं दिखी कि चौक, गोदौलिया की अधिकतर साड़ी की दुकानें बंद रही।
विज्ञापन

मोबाइल की दुकानों पर ताला, आज भी नहीं खुलेंगी
वाराणसी मोबाइल समिति के आह्वान पर मोबाइल बाजार बंद रहने से अर्दली बाजार, सिगरा, रथयात्रा सहित लंका में सन्नाटा पसरा रहा। कई ग्राहकों ने बाजारों का चक्कर लगाया, लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी। समिति के अध्यक्ष अंजनी मिश्रा ने बताया कि मोबाइल बाजार इस समय खोलना घातक हो सकता है। ऐसे में मंगलवार को भी बाजार बंद रखने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंका में भी दिखा सन्नाटा
सुबह से दोपहर तक लंका बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। सिर्फ दवाओं की दुकानों को छोड़कर बाकी सब बंद रहे। फलों, सब्जी और किराना की दुकानों पर चहल पहल शाम के बाद तेजी से बढ़ी।

चितईपुर इलाके में भीड़भाड़
सुंदरपुर से लेकर चितईपुर बाजार तक लोगों की भीड़ दिखी। सुबह कुछ देर के लिए सुंदरपुर सब्जी मंडी में लोग फलों और सब्जियों की खरीदारी के लिए पहुंचे। उसके बाद बाजार में सन्नाटा पसर गया। शाम को दोबारा दुकानों पर भीड़ जुटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed