फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   OPD started in MCH wing, Kovid protocol not shown

एमसीएच विंग में ओपीडी शुरू, नहीं दिखा कोविड प्रोटोकॉल

Tue, 20 Jul 2021 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
OPD started in MCH wing, Kovid protocol not shown
बीएचयू अस्पताल स्थित एमसीएच विंग में सोमवार से ओपीडी शुरू हो गई। पहले दिन यहां महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही। ओपीडी हाल में जिस तरह महिलाएं एक दूसरे के पास खड़ी रही, उससे सामाजिक दूरी का पालन भी होता नहीं दिखा। ऐसा नहीं है कि यहां देखरेख के लिए सुरक्षा कर्मियों की तैनाती नहीं थी लेकिन उनकी नजर भी इस पर नहीं पड़ी। इधर पहले दिन 50 से अधिक महिलाएं देखी गई। एमएस ऑफिस के बगल में बने पांच मंजिला एमसीएच विंग में नवजात बच्चों के जांच, इलाज और भर्ती की सुविधा है। 100 बेड वाले विंग के भूतल पर ओपीडी सोमवार को शुरू हुई। वाराणसी और आसपास के जिलों से पहुंची महिलाओं ने पहले सुबह पंजीकरण कराया, इसके बाद चिकित्सकों को दिखाया। इस दौरान स्त्री रोग विभाग की चिकित्सक मेजर डॉ. अंजली रानी ने महिलाओं को परामर्श देने के साथ ही सेहत पर विशेष ध्यान देते रहने की सलाह दी। इस दौरान महिलाओं को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते रहने के लिए प्रेरित किया गया। बीएचयू अस्पताल के एमएस प्रोफेसर केके गुप्ता ने बताया कि जल्द ही यहां भर्ती, ऑपरेशन, जांच सहित अन्य सुविधाएं भी शुरू हो जाएंगी। इसके बाद दूरदराज से आने वाली महिलाओं को लाभ मिलेगा। तब तक पुरानी जगह पर ही ऑपरेशन होंगे।
विज्ञापन

हाई रिस्क क्लीनिक आज से
एमसीएच विंग में नवजात बच्चों के लिए भी मंगलवार से हाई रिस्क क्लीनिक यानी ओपीडी की शुरुआत होगी। एमएस ने बताया कि चिकित्सकों की तैनाती सहित सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। फिलहाल यहां गंभीर बच्चों को देखा जाएगा। मंगलवार के अलावा शुक्रवार को भी यह क्लीनिक चलेगी।
विज्ञापन

दीनदयाल : महिला अस्पताल में भी शुरू हुई ओपीडी
दीनदयाल अस्पताल परिसर स्थित बने 50 बेड वाले महिला अस्पताल में भी सोमवार से ओपीडी की शुरुआत कर दी गई है। हालांकि पहले दिन महिलाओं की संख्या कम ही रही, लेकिन माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में संख्या में बढ़ोत्तरी होगी। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह की मौजूदगी में डॉ. रश्मि सिंह, डॉ. अर्चना सिंह ने महिलाओं को परामर्श दिया। साथ ही जरूरी जांच भी कराई गई। फिलहाल महिला अस्पताल कबीरचौरा और दीनदयाल अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed