फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ood Friday: This woman completed the journey of the cross by walking on her knees, every eye became moist afte

Good Friday: घुटनों के चलकर इस महिला ने पूरी की क्रूस यात्रा, प्रभु यीशु की यातनाएं देख हर आंख हो गई नम

Sat, 08 Apr 2023 02:16 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 08 Apr 2023 02:16 PM IST
सार

वाराणसी के छावनी क्षेत्र स्थित महागिरजा में दोपहर में जब क्रूस यात्रा की झांकी निकली तो प्रभु यीशु पर की गई यातनाओं को देख वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं। वहीं एक महिला भी थी जिसने घुटनों के बल चलकर क्रूस यात्रा की झांकी पूरी की।

विज्ञापन
ood Friday: This woman completed the journey of the cross by walking on her knees, every eye became moist afte
घुटनों के चलकर इस महिला ने पूरी की क्रूस यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रभु यीशु के बलिदान की याद में चर्च के घंटे थमे थे। पूजा की वेदियां विरान थीं। मसीही गम में डूबे थे। मौका था गुड फ्राइडे का। काशी धर्म प्रांत के बिशप फादर यूजिन जोसेफ की अगुवाई में छावनी क्षेत्र स्थित महागिरजा में दोपहर में जब क्रूस यात्रा की झांकी निकली तो प्रभु यीशु पर की गई यातनाओं को देख वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं।

विज्ञापन

प्रभु यीशु के मृत्युदंड से उन्हें कब्र में दफन किए जाने के 14 पड़ावों का नाट्य टोलियों ने भावपूर्ण व मार्मिक मंचन किया। हर पड़ाव पर रोमी शासकों की यातना की झलक देख मसीहियों की आंखें भींगती गईं। यीशु के मां से मिलने, येरूसलम की महिलाओं के विलाप और लहुलूहान यीशु को क्रूस पर चढ़ाने जैसे प्रसंगों का सजीव चित्रण किया गया। प्रार्थना और क्रूस रास्ते का गान हुआ तो सभी ने क्रूस की उपासना कर बाइबिल का पाठ किया। पुरोहित फादर थाॅमस, फादर अगस्टीन केजे, फादर चंद्रकांत आदि रहे। इसी तरह लंका, मड़ौली, बरेका, शिवपुर, चांदमारी आदि चर्चों में भी प्रार्थना व क्रूस यात्रा की झांकी सजाई गई। वहीं, सीएनआई चर्चों में भी यीशु का बलिदान दिवस मनाया गया। लाल चर्च में प्रयागराज से आए बिशप जगधारी मसीह ने यीशु के सात वचनों की व्याख्या की। पादरी संजय दान ने प्रार्थना कराई।

विज्ञापन

ood Friday: This woman completed the journey of the cross by walking on her knees, every eye became moist afte
क्रूस यात्रा निकली तो हर आंख हो गई नम - फोटो : अमर उजाला
घुटनों से चलकर पूरी की क्रूस यात्रा की झांकी

वाराणसी के छावनी क्षेत्र स्थित महागिरजा में दोपहर में जब क्रूस यात्रा की झांकी निकली तो प्रभु यीशु पर की गई यातनाओं को देख वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं। वहीं एक महिला भी थी जिसने घुटनों के बल चलकर क्रूस यात्रा की झांकी पूरी की। ये महिला पिछले कई सालों से क्रूस यात्रा घुटनों से चलकर पूरा करती है। महिला ने बताया कि ये प्रभु यीशु के प्रति उनकी श्रद्धा है। प्रभु यीशु ने इस दिन यातनाएं सही थीं इसलिए वो ऐसा करती हैं। 
यह भी पढ़ें- सेल्फी पॉइंट बना IST: यहीं से तय होता है भारत का मानक समय, लंकेश्वर रावण ने यहीं से की थी ज्योतिष की गणना

काशी से दान के पैसे भेजे जाते येरूसलम भी

लेंट डेज के शुरू होने से गुड फ्राइडे तक यानी 40 दिनों तक मसीही समाज ने प्रभु यीशु के दुखभोग का एहसास किया। उन्होंने अपने शौक से तौबा कर उपवास रखे। लाल चर्च के सुरेंद्र चरन ने बताया कि 40 दिनों तक लोग अपने खर्च की कटौती से बचे पैसे को चर्च में दान करते हैं। फादर फिलीप डेनिस ने बताया कि गुड फ्राइडे पर काशी धर्म प्रांत के चर्चों से दान की कुछ राशि येरूसलम भेजी जाती है।


 

ood Friday: This woman completed the journey of the cross by walking on her knees, every eye became moist afte
क्रूस पर प्रभु यीशू - फोटो : अमर उजाला
40 दिनों तक शौक से किए थे तौबा
लेंट डेज के शुरू होने से गुड फ्राइडे तक यानी 40 दिनों तक मसीही प्रभु यीशु के दुखभोग का एहसास किया। उन्होंने अपने शौक से तौबा कर उपवास रखे। लाल चर्च के सुरेंद्र चरन ने बताया कि 40 दिनों तक लोग अपने खर्च की कटौती से बचे पैसे को चर्च में देते हैं, जिससे सालभर गरीबों, यतीमों व जरूरतमंदों की मदद की जाती है।

नीम की पत्ती की चटनी बांटीं
प्रभु यीशु की यातनाओं को दर्शाने के लिए कुछ चर्चों में मसीही लोगों में नीम की पत्ती की चटनी बांटी गई। ताकि लोगों को एहसास हो कि जिंदगी कितनी कड़वी है। यीशु ने किस तरह हमलोगों को मुक्ति दिलाने के लिए तमाम दुखों को उठाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed