फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Only this facility at Varanasi Airport of the country, now you can travel by air by showing face

वाराणसी एयरपोर्ट पर अब अंगूठा और चेहरा दिखाकर मिलेगी एंट्री, नहीं होगी बोर्डिंग पास की जरूरत

Wed, 14 Oct 2020 12:57 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 14 Oct 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Only this facility at Varanasi Airport of the country, now you can travel by air by showing face
वाराणसी एयरपोर्ट पर मिली चेहरा दिखाकर एंट्री। - फोटो : अमर उजाला

बगैर टिकट और पहचान पत्र के भी आप वाराणसी एयरपोर्ट के टर्मिनल में प्रवेश के साथ ही विमान में सफर भी कर सकेंगे। उसके लिए सिर्फ आपका चेहरा ही मान्य होगा। डीजी यात्रा प्रोजेक्ट के तहत सोमवार को सफल डेमो किया गया। डीजीसीए की ओर से जल्द ही स्वीकृति मिलने के बाद यह सुविधा शुरू हो जाएगी। 

विज्ञापन


दरअसल, पिछले दो साल से इसकी तैयारियां की जा रही हैं। अब जाकर तैयारियां पूरी हुई हैं। सिक्योरिटी सिस्टम मजबूत बनाने को लेकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने पहले चरण में बाबतपुर, पुणे, विजयवाड़ा और कोलकाता को चयनित किया था।
विज्ञापन


वाराणसी के लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग के प्रस्थान गेट डी 2 पर डीजी सिस्टम लगाया गया है। जहां यात्री अपने आप को पंजीकृत कर सकता है। सीआईएसएफ द्वारा सत्यापित किया जाएगा। उसके बाद यात्री अपने चेहरे और मशीन द्वारा निकले बारकोड को स्कैन करके गेट से गुजरेंगे। भवन में प्रवेश करने के बाद जब यात्री सिक्योरिटी होल्ड एरिया (एसएचए) जांच के लिए पहुंचेंगे, तो यात्री को डिजी गेट से भी गुजरना होगा जहां यात्री को गुजरने के लिए केवल चेहरे की पहचान की आवश्यकता होगी। इस पूरे सिस्टम का सीएनएस के असिस्टेंट जनरल मैनेजर विकास जायसवाल ने डेमो लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Only this facility at Varanasi Airport of the country, now you can travel by air by showing face
वाराणसी एयरपोर्ट। - फोटो : AAI

डिजी यात्रा सेवा में क्या है विशेष

  • हवाई यात्रियों के लिए सरकार ने डिजी यात्रा नाम की नई सुविधा शुरू की है।
  • यात्री के चेहरे और बायोमैट्रिक से एयरपोर्ट पर इंट्री कर सकेंगे।
  • इसके लिए यात्रियों को आधार और पासपोर्ट के जरिए ऑनलाइन रजिस्टर करवाना होगा।
  • यह पूरी तरह यात्रियों की मर्जी पर निर्भर करेगा कि यदि यात्री चाहेंगे तभी उनके चेहरे का उपयोग होगा।
  • इससे अब यात्रियों को बोर्डिंग पास की जरूरत नहीं होगी
  • “डिजी यात्रा” योजना, यूनिक आईडी जैसे भारतीय नागरिकों के आधार, पासपोर्ट या पैन कार्ड को पीएनआर की बुकिंग के लिए लिंक करेगी। 
  • बुकिंग के समय स्वचालित प्रणाली हवाई टिकट के साथ अद्वितीय पहचान (यूआईडी) लिंक करेगी

 

 डीजी यात्रा शुरू करने वाला बाबतपुर देश का पहला एयरपोर्ट बन गया है। इस सुविधा के शुरू होने से यात्रियों की समय के साथ साथ डिजिटल क्षेत्र में हम एक और कदम आगे बढ़ गए।
आकाशदीप माथुर, निदेशक एयरपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed