{"_id":"65230762a39061e4b6048116","slug":"only-if-we-move-with-time-will-we-be-able-to-achieve-heights-in-life-gulab-devi-varanasi-news-c-20-vns1013-384841-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय के साथ चलें तभी हासिल कर सकेंगे जीवन में ऊंचाई : गुलाब देवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय के साथ चलें तभी हासिल कर सकेंगे जीवन में ऊंचाई : गुलाब देवी
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षामंत्री गुलाब देवी ने कहा कि विद्याथी समय का ख्याल रखें। जो समय के साथ चलते हैं, वही ऊंचाइयों तक पहुंच पाते हैं। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि आप अपने अंदर नैतिकता और अनुशासन लाएं। जीवन में यही हमेशा काम आएगा। सलाह भी दी कि आप मोबाइल फोन का इस्तेमाल पढ़ाई के लिए करें। मोबाइल के पीछे अपना समय बर्बाद ना करें।
कमच्छा स्थित सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज के 125वें स्थापना दिवस एवं संस्थापक चिंतामणि मुखर्जी के 163वें प्राकट्य दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने ये बातें कहीं। कहा कि बच्चों में मोबाइल की लत आज चिंता का विषय है। यही स्थित रही तो उनमें नैतिकता और अनुशासन के साथ ही देशभक्ति भी खत्म हो जाएगी। ये देश के लिए खतरा बन सकता है। उन्होंने कहा कि चिंतामणि मुखर्जी ऐसे संत थे, जिन्होंने बच्चों को अनुशासित कर उन्हें समय का महत्व समझाया।
अध्यक्षता करते हुए राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल ने इस विद्यालय से जुड़ी अपनी स्मृतियों को साझा किया। उन्होंने अपने पिताजी के नाम से छात्रों के लिए एक लाख रुपये की छात्रवृत्ति देने की घोषणा की। इस दौरान दोनों अतिथियों ने पांच दिवसीय चिंतामणि महोत्सव पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। शिक्षकों को चिंतामणि विभूति सम्मान से सम्मानित किया। प्रधानाचार्य डॉ. विश्वनाथ दुबे ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम की कड़ी में प्रख्यात लोक गायिका शैल बाला ने कजरी, चैती की प्रस्तुति दी। संचालन मीनाक्षी दीक्षित ने किया। इस मौके पर शिक्षामंत्री के पति रामपाल, ज्वाइंट डायरेक्टर आरएस सिंह, क्षेत्रीय अपर सचिव विनोद राय, डीआईओएस अवध किशोर सिंह, डीआईओएस द्वितीय सोमारू प्रधान आदि मौजूद रहे। प्रधानाचार्य डॉ. विश्वनाथ दुबे ने बताया कि सोमवार को शाम पांच बजे से पुरातन छात्र सम्मेलन होगा। 10 अक्तूबर को दीपोत्सव में एक लाख दीप जलाए जाएंगे।
इनका हुआ सम्मान
डॉ. मुक्ता पाण्डेय, डॉ. पीसी शर्मा, ज्योतिषाचार्य चंद्रमौलि उपाध्याय, डॉ. रामानंद दीक्षित, डॉ. आरके भाटिया, अंशुमान सरकार, सर्वजीत सिंह, डॉ. प्रभाष झा, राजकुमार पाठक, चंद्रशेखर, डॉ. पीयूष दत्त, डॉ. अरविंद चौबे, राजेश कुमार सिंह, एसके प्रसाद, सुरेश कुमार आदि शामिल रहे।