{"_id":"5bc1d623bdec2269827d3ca9","slug":"only-city-buses-are-allowed-to-run-in-varanasi-city","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शहर में सिर्फ सिटी बसों को चलाने की अनुमति, अन्य बस ने किया प्रवेश तो होगी सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में सिर्फ सिटी बसों को चलाने की अनुमति, अन्य बस ने किया प्रवेश तो होगी सीज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 13 Oct 2018 04:55 PM IST
विज्ञापन
बसों की आवाजाही से लगता है जाम
- फोटो : amar ujala
बनारस शहर में सिटी बस सर्विस के अलावा अगर कोई अन्य बस ने प्रवेश किया तो उसे सीज कर लिया जाएगा। शहर में जाम की समस्या से निपटने के लिए डीएम सुरेंद्र सिंह ने रोडवेज की अन्य सभी बसों को शहर के बाहर से ही चलाने का आदेश दिया है।
शार्टकट के चक्कर में रोडवेज बसें मंडुवाडीह सहित अन्य मार्गों से शहर में प्रवेश करती हैं। इनकी वजह से मुख्यमार्गों पर जाम लग जाता है। त्योहार के सीजन में स्थिति और भी विकट हो जाती है। डीएम के आदेश पर रोडवेज प्रशासन ने भी अपने सभी चालक-परिचालकों को इसका सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है।
रोडवेज प्रशासन का कहना है कि अगर कोई चालक-परिचालक इस आदेश का उल्लंघन करता है और शहर के भीतर बस का संचालन करता है तो कार्रवाई के लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे। रोडवेज प्रशासन उनसे ही इसकी रिकवरी करेगा। हालांकि इसकी वजह से रोडवेज बसों को करीब 20 किलोमीटर तक घूमकर बस अड्डे तक पहुंचना होगा।

Trending Videos
प्रतिबंध के बावजूद चलती हैं रोडवेज बसें
शहर में लगा जाम
- फोटो : amar ujala
शहर के निर्माणाधीन चौकाघाट फ्लाईओवर के निर्माण कार्य और शहर में रोजाना लगने वाले जाम के कारण अंधरापुल से मलदहिया, सिगरा, महमूरगंज, मंडुवाडीह होते हुए चांदपुर तक सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक रोडवेज बसों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया है। मनाही के बावजूद रोडवेज की बसें उक्त मार्गों पर चलती हैं।
सिगरा, महमूरगंज और मंडुवाडीह में जाम का कारण बनती है। इस बीच चौराहों पर जगह-जगह ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं, लेकिन वे कोई कार्रवाई नहीं करते। दिन के समय कूड़ा लादे नगर निगम के डंपर और ट्रक भी इन मार्गों पर चलते हैं। लोगों का कहना है शहर में कूड़े का उठान सुबह भोर में किया जाना चाहिए।
एसपी ट्रैफिक सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि इलाहाबाद, भदोही, चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर से आने वाली रोडवेज बसें शनिवार से रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक ही अंधरापुल, मलदहिया, सिगरा, महमूरगंज, मंडुवाडीह होते हुए चांदपुर तक आ-जा सकेंगी। इसके अलावा मोहनसराय, अकेलवा, जंसा, रामेश्वर, हरहुआ, तरना, गिलट बाजार, भोजूबीर, पुलिस लाइन तिराहा, ताड़ीखाना और चौकाघाट चौराहा होकर चौबीसों घंटे आवाजाही जारी रहेगी।