फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Online Poomase Taekwondo competition will be held for the first time in Kashi

काशी में पहली बार आयोजित होगी ऑनलाइन पोमेस ताइक्वांडो प्रतियोगिता

Fri, 10 Apr 2020 10:18 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Fri, 10 Apr 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Online Poomase Taekwondo competition will be held for the first time in Kashi
LOGO - POOMASE

लॉकडाउन में ऑनलाइन खेल प्रशिक्षण के बाद अब काशी में पहली बार ऑनलाइन पोमेस ताइक्वांडो प्रतियोगिता होने जा रही। जिसके लिए ताइक्वांडो संघ ने तैयारी कर ली है। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाणपत्र और ट्राफी देकर सम्मानित किया जाएगा। 13 अप्रैल को होने वाली प्रतियोगिता के लिए अब तक वाराणसी समेत गाजीपुर और कानपुर के 108 प्रतिभागियों ने पंजीकरण भी कर लिया है। 

विज्ञापन


जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव सत्यवर्धन सिंह ने बताया कि संघ द्वारा अब तक निशुल्क ऑनलाइन योग और ताइक्वांडो की ट्रेनिंग दी जा रही थी। अब संघ जूम एप के माध्यम से पूरे जिले में ही नहीं प्रदेश भर में पहली बार पूमसे ताइक्वांडो प्रतियोगिता का ऑनलाइन आयोजन करने जा रहा है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए कोई शुल्क निर्धारित नहीं है। इसमें यूपी के आठ से 18 साल आयु वर्ग तक के बालक और बालिका हिस्सा ले सकते है।

विज्ञापन

पंजीकरण जिला ताइक्वांडो संघ की ऑफिसियल फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर पेज @dtavaranasi पर दिए गए लिंक से ऑनलाइन 11 से 12 अप्रैल तक किया जा सकता है। प्रतियोगिता 13 अप्रैल को सुबह 10 बजे शाम 4 बजे तक ऑनलाइन आयोजित होगी। जिन प्रतिभागियों को ऑनलाइन भाग लेने में दिक्कत होगी वो शाम साढ़े छह बजे तक व्हाट्सएप नंबर 9871859421 पर अपनी प्रतिभा का 2 मिनट का वीडियो बनाकर भेज सकते हैं।
 
छह बार स्टेट प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुकी भोजूबीर की अदिति सिंह ने बताया कि उनके लिए यह पहला मौका होगा जब वह स्टेट प्रतियोगिता में ऑनलाइन हिस्सा लेंगी। वहीं चांदमारी के मनीष गोस्वामी ने बताया कि सीनियर आयु वर्ग में वह पहली बार ऑनलाइन प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे इसके लिए वह काफी उत्सुक है। लॉक डाउन समाप्त होने के बाद प्रतियोगिता के सभी विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण मेडल प्रमाण पत्र और ट्राफी कोरियर के माध्यम से प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed