कोरोना पर जागरूकता को लेकर हो रही ऑनलाइन प्रतियोगिता, घर बैठे ऐसे लें हिस्सा
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य माध्यमिक शिक्षा विभाग ने एक नई मुहिम शुरू की है। इसके तहत घर बैठे छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिता की शुरुआत की जा रही है "कोरोना को हराना है भारत से भगाना है"। इस थीम पर छात्र छात्राओं के लिए पोस्टर, स्लोगन और निबंध प्रतियोगिता की शुरुआत की गई है।
जिले के इंटर कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र छात्रा हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। खास बात यह है कि इस प्रतियोगिता में पंजीकरण और प्रविष्ठियां ऑनलाइन भेजनी होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि सभी इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्य को लिखे पत्र में इसकी जानकारी दी जा चुकी है।
साथ ही उनसे इस बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी देने को भी कहा गया है। बताया कि 31 मार्च की शाम 5 बजे तक प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीकरण कराया जा सकेगा और 8 अप्रैल तक ऑनलाइन आई प्रविष्टी पर ही विचार किया जाएगा। प्रतियोगिता में हर स्तर पर तीन विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
रजिस्ट्रेशन के लिए छात्रों को अपना नाम, पिता का नाम, कक्षा, विद्यालय का नाम और मोबाइल नंबर भी देना होगा। लॉकडाउन में घर बैठे छात्र-छात्राओ का समय व्यतीत हो और कोरोना से बचाव के प्रति जागरूकता ही इसका उद्देश्य है। प्रतियोगिता के लिए जिले में 3 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है।
इसमें वाराणसी के राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश सिंह यादव, सीएम एंग्लो बंगाली कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. विश्वनाथ दुबे और सनबीम ग्रुप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप मुखर्जी को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
यहां कराएं रजिस्ट्रेशन
वाराणसी के विद्यार्थी 31 मार्च को शाम पांच बजे तक rmsa.varanasi@gmail.com पर इमेल कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। साथ ही इसी वेबसाइट पर 8 अप्रैल तक अपनी प्रविष्टी भेज सकते हैं। उसके बाद प्रविष्टी स्वीकार नहीं की जाएगी।
मिर्जापुर के विद्यार्थी 31 मार्च को शाम पांच बजे तक rmsa.mirzapur@gmail.com पर इमेल कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। साथ ही इसी वेबसाइट पर 8 अप्रैल तक अपनी प्रविष्टी भेज सकते हैं। उसके बाद प्रविष्टी स्वीकार नहीं की जाएगी।
मऊ के विद्यार्थी 500 शब्दों में निबंध या उससे संबंधित स्लोगन लिखकर व्हाट्सएप नंबर 9415843540 पर पीडीएफ बनाकर पांच अप्रैल 2020 तक भेज सकते है। निबंध एवं श्लोगन प्रतियोगिता में विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा।
चंदौल के छात्र नौ अप्रैल तक भाग ले सकते हैं। इसके परिणाम की घोषणा 14 अप्रैल को की जाएगी। छात्र अपनी प्रवृष्टि rmsa.chandauli@gmail.com पर अथवा वाट्सएप नंबर 9140847121 पर भेज सकते हैं।