{"_id":"6a311a4bc89598b913092474","slug":"online-applications-for-admission-to-sampurnanand-sanskrit-university-will-be-accepted-for-one-month-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्णानंद संस्कृत विवि: दाखिले के लिए एक महीने तक होंगे ऑनलाइन आवेदन, छात्रावास का विकल्प भी देना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्णानंद संस्कृत विवि: दाखिले के लिए एक महीने तक होंगे ऑनलाइन आवेदन, छात्रावास का विकल्प भी देना जरूरी
Tue, 16 Jun 2026 03:11 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 16 Jun 2026 03:11 PM IST
सार
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए एक महीने तक ऑनलाइन आवेदन होंगे। समर्थ पोर्टल से इसकी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। साथ ही छात्रावास का विकल्प भी देना जरूरी है।
विज्ञापन
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 15 जुलाई तक चलने वाली प्रक्रिया समर्थ पोर्टल के माध्यम से पूरी कराई जाएगी। ऑनलाइन आवेदन के समय विद्यार्थियों को छात्रावास का भी विकल्प देना होगा।
विज्ञापन
संस्कृत विवि में परीक्षा खत्म होने के बाद अब शास्त्री प्रथम सेमेस्टर में दाखिले की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके लिए विवि ने समर्थ पोर्टल खोल दिया है। छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो. शैलेश कुमार मिश्र ने बताया कि 15 जून से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई। अभ्यर्थी विवि की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
200 रुपये पंजीकरण की फीस
प्रो. शैलेश ने बताया कि ऑनलाइन प्रवेश आवेदन पत्र भरने के बाद वरीयता क्रम (मेरिट लिस्ट) के माध्यम से पूर्ण किया जाएगा। प्रवेश पंजीकरण की फीस 200 रुपये हैं। काउंसिलिंग की तिथि जल्द घोषित कर दी जाएगी। शास्त्री प्रथम सेमेस्टर के छात्रों को अपना प्रवेश आवेदनपत्र डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रखना होगा। फॉर्म में अभिभावक/संरक्षक का हस्ताक्षर कराकर काउंसिलिंग के समय उपस्थित होना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन