फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Online applications for admission to IGNOU can be made till March 31.

Varanasi News: इग्नू में दाखिले के लिए 31 मार्च तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

Tue, 24 Mar 2026 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Online applications for admission to IGNOU can be made till March 31.
इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) में दाखिले के लिए 31 मार्च तक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की प्रक्रिया समर्थ पोर्टल के माध्यम से पूरी होगी। इग्नू की ओर से स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा कोर्स सहित 210 पाठयक्रमों की पढ़ाई होती है। विवि के बीएचयू परिसर स्थित क्षेत्रीय केंद्र से वाराणसी समेत 19 जिलों में 35 अध्ययन केंद्र जुड़े हैं।
विज्ञापन

इग्नू के हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज परिसर में चलने वाले अध्ययन केंद्र पर भी सर्टिफिकेट, डिप्लोमा कोर्स के साथ बीए, बीकॉम एवं एमएससी (केमिस्ट्री), एमए राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र, इतिहास व सामाजिक शास्त्र में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। समन्वयक प्रो. ओम शर्मा ने बताया कि अभ्यर्थी साइबर कानून, उपभोक्ता संरक्षण, पेटेंट प्रैक्टिस, क्रिमिनल जस्टिस डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हें।उन्होंने बताया कि प्रवेश के लिए अपार आईडी, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, फोटो व हस्ताक्षर की स्कैन प्रति जरूरी है। स्कूल ट्रांसफर या माइग्रेशन प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है। प्रवेश न होने की स्थिति में पूर्ण शुल्क वापसी और प्रवेश होने के 60 दिनों के भीतर निरस्तीकरण पर नियमानुसार शुल्क वापसी का प्रावधान है। विवि की वेबसाइट से इसकी जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed