फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   One youth died, three injured in collision between auto and bike

Varanasi News: ऑटो और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, तीन घायल

Tue, 26 Nov 2024 05:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
One youth died, three injured in collision between auto and bike

विज्ञापन
ऑटो और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, तीन घायल
- जंसा थाना क्षेत्र की घटना, वैवाहिक समारोह से दोनों जा रहे थे घर


संवाद न्यूज एजेंसी


सेवापुरी। जंसा थाना क्षेत्र के जलालपुर (झबरा) के समीप वाराणसी-भदोही मार्ग पर रविवार की देर रात एक बाइक और ऑटो में जोरदार टक्कर हुई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हुआ है। ऑटो चालक और उसमें सवार युवक को मामूली चोट लगी है।


कपसेठी थाना क्षेत्र के लोहराडीह गांव निवासी विशाल शर्मा (28) और ऋतिक शर्मा बाइक से रविवार की देर रात शादी समारोह से वापस घर जा रहे थे। जलालपुर (झबरा) गांव के समीप उनकी बाइक और ऑटो में जोरदार टक्कर हो गई। ग्रामीणों ने एंबुलेंस को मौके पर बुलाकर दोनों को अस्पताल भिजवाया, जहां डाॅक्टर ने विशाल शर्मा को मृत घोषित कर दिया। विशाल दो भाइयों में छोटा था और हेयर सैलून में काम करता था। विशाल की मौत की सूचना पाकर उसकी मां राधिका देवी रो-रोकर बेहाल थी। वहीं, दूसरी तरफ ऑटो चालक बंटी और उसमें सवार मंगल को मामूली चोट लगी है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची जंसा थाने की पुलिस बाइक और ऑटो को कब्जे में ले ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed