फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   One year complete yogi government today

योगी सरकार का एक सालः बनारस में महिलाओं के प्रति अपराध में कमी नहीं, चोरों ने बढ़ाई चिंता

Mon, 19 Mar 2018 02:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 19 Mar 2018 02:42 PM IST
विज्ञापन
One year complete yogi government today
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : file photo
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की बागडोर संभालने के साथ ही एलान किया था कि अपराधियों की जगह अब सिर्फ जेल होगी। मगर, बनारस की पुलिस के लिए एक अरसे से चुनौती बने 39 इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी बीते एक साल में नहीं की जा सकी। इन अपराधियों में से एक हजार से लेकर दो लाख तक के इनामी बदमाश शामिल हैं।
विज्ञापन


वहीं, महिलाओं के प्रति अपराध में भी कमी नहीं आई है और चोरों ने जिले के लोगों की नींद उड़ा रखी है। इस बीच आमजन के लिए सुकून वाली यह बात जरूर रही कि हत्या, रंगदारी और फिरौती मांगने जैसी वारदातों में कमी आई है।
विज्ञापन


वर्ष 2018 में एक जनवरी से अब तक हत्या के सात, लूट के चार, चोरी के 166, दुराचार के 13, छेड़खानी के 26, किशोरियों के अपहरण के 61, दहेज मृत्यु के आठ, चेन स्नेचिंग के 10 और बलवा के आठ मामले जिले के थानों में दर्ज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले वर्ष 2017 में हत्या के 48, डकैती के दो, लूट के 46, चोरी के 868, दुराचार के 92, छेड़खानी के 366, किशोरियों के अपहरण के 340, दहेज मृत्यु के 18, चेन स्नेचिंग के 38 और बलवा के 122 मामले दर्ज किए गए थे।

पुलिस के अनुसार एक जनवरी से 28 फरवरी 2018 तक भारतीय दंड संहिता के तहत 1358 मामले दर्ज किए गए। इसी अवधि में वर्ष 2017 में 1428 मामले दर्ज किए गए थे। इसके साथ ही बीते एक साल में बदमाशों और पुलिस के बीच लंका क्षेत्र में एक मुठभेड़ हुई जिसमें दो इनामी बदमाश गिरफ्तार कर जेल भेजे गए।

इस संबंध में एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने बताया कि पुलिसिंग को बेहतर बनाने का निरंतर प्रयास जारी है। पूरा प्रयास है कि आमजन के बीच पुलिस की छवि जनमित्र जैसी हो और आपराधिक घटनाओं में कमी आए।

विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा की मुकम्मल व्यवस्था नहीं

One year complete yogi government today
demo pic
काशी में विदेशी पर्यटकों के साथ हिंसा सहित अन्य आपराधिक घटनाओं के मामले लगातार सामने आते रहते हैं लेकिन सुरक्षा की ठोस व्यवस्था नहीं की जा सकी है।

बीते साल रोहनिया क्षेत्र में फ्रांस की वृद्धा को बंधक बनाकर दुराचार, दो जापानी नागरिकों को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटपाट, गंगा पार अर्जेंटीना की युवती के साथ लूटपाट और मिर्जापुर के लखनियादरी गए फ्रांसीसी दल के साथ छेड़खानी व हिंसा जैसी वारदातें सामने आईं।

विदेशी पर्यटकों के साथ हुई वारदातों को लेकर प्रदेश सरकार का रुख भी सख्त दिखा। इसे लेकर जिले में पर्यटन पुलिस इकाई की स्थापना की कार्ययोजना बनाई गई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पर्यटन पुलिस इकाई की स्थापना के लिए रुचि दिखाई लेकिन मामला फाइलों के बीच ही दबा रह गया और अभी तक इस संबंध में निर्णय नहीं लिया जा सका।

बीते मार्च से अब तक की जिले की चर्चित घटनाएं

One year complete yogi government today
demo pic
8 अप्रैल - ठठेरी बाजार में आभूषण की दुकान में दिनदहाड़े डकैती
28 जून - रोहनिया क्षेत्र में फ्रांस की बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर दुराचार
28 अगस्त - हड़हासराय में झोला व्यापारी मोहन निगम की गोली मारकर हत्या 
6 सितंबर - सऊदी अरब से बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतरे युवक की हत्या
10 अक्तूबर - जैतपुरा थाने में पुलिस हिरासत में युवक की मौत
11 अक्तूबर - सिगरा की विद्या विहार कालोनी में ठेकेदार विशाल सिंह की हत्या
16 अक्तूबर - सपा नेता विजय जायसवाल के घर अंधाधुंध फायरिंग कर उनके कर्मचारी के भाई की हज्या
13 अक्तूबर - बीएचयू में फिजी निवासी स्नातक के छात्र का रैगिंग का आरोप
10 दिसंबर - भदैनी से लखनियादरी गए फ्रांसीसी दल के साथ छेड़खानी और हिंसा
14 दिसंबर - जापानी पर्यटक अकीहीरो टनाका के साथ लूटपाट
16 दिसंबर - अर्जेंटीना की युवती के साथ गंगा पार इलाके में लूटपाट
24 दिसंबर - चांदपुर में जर्मनी की युवती के साथ उचक्कागीरी
23 फरवरी - छेड़खानी से आजिज आकर कक्षा सात की छात्रा ने जान दी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed