फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   One who has no teacher, his life does not begin

Varanasi News: जिसका कोई गुरु नहीं, उसका जीवन शुरू नहीं

Wed, 29 Mar 2023 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
One who has no teacher, his life does not begin
अर्दली बाजार स्थित विंध्यवासिनी नगर कालोनी में आयोजित श्रीराम कथा के सातवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने चित्रकूट लीला का वर्णन किया। इसमें उन्होंने सबरी और अहिल्या प्रसंग में भगवान और भक्त के संवाद को सुनाया तो श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। कहा कि जिसका कोई गुरु नहीं, उसका जीवन शुरू नहीं हो पाता है। ऐसे में जीवन में गुरु का बड़ा महत्व होता है। गोस्वामी तुलसीदास ने भी संपूर्ण मानस में गुरु की महिमा का बखान किया है। आचार्य शांतनु महाराज ने कहा कि जैसे माता सबरी और अहिल्या ने सदियों तक भगवान की प्रतीक्षा की और प्रभु श्रीराम ने उन्हें दर्शन देकर धन्य कर दिया, वैसे ही भगवान को पाने के लिए मन में ललक और प्यास होनी चाहिए। इस मौके पर आयोजक आशुतोष प्रताप सिंह, डॉ संजय सिंह राठौर, वीरेंद्र दुबे, किशन चौबे, विष्णु रघुवंशी सहित हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed